इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट सिर्फ 122 रन पर ही गंवा दिए हैं। रोहित यादव, प्रणव रागवेंद्र और चिगुरुपति वेंकट ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 411 रन बनाए थे।

पहले दिन के बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन 158 रन अपने स्कोर में जोड़े और 7 विकेट गंवा दिए। मनल चौहान ने 150 रन की पारी खेली थी। उनसे पहले कुशाग्र ओझा ने भी 111 रन बनाकर शतक जड़ा था। कप्तान यशवर्धन चौहान ने 78 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को शुरुआती झटकों से उबारा था। अंत में चिगुरुपति वेंकट ने 25 रन बनाकर भारत का स्कोर 411 रन तक पहुंचाया था।

जवाब में श्रीलंकाई टीम की हालत खराब नजर आ रही है। दूसरे दिन के खेल के अंत तक मेजबान टीम ने 122 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। दोनों ओपनर्स अवीशा और दिमंथा ने 35 रन जोड़े थे। फिर 40 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए थे। उसके बाद नियमित अंतराल पर टीम के विकेट गिरते रहे। दूसरे दिन के अंत तक श्रीलंकाई टीम 289 रन पीछे थी।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

भारतीय टीम के लिए पांच गेंदबाजों ने अभी तक बॉलिंग की और सभी ने विकेट निकाला। विकेटों की शुरुआत की काव्य पटेल और प्रणव रागवेंद्र ने। इसके बाद वेंकट, रोहित और जगन्नाथन ने भी कमाल की गेंदबाजी की। श्रीलंकाई टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही अभी तक दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए रोहित, प्रणव और वेंकट ने 2-2 विकेट झटके। वहीं जगन्नाथन और काव्य को 1-1 सफलता मिली।

दिमंथा 24, विरान चमुदिता 21 और दुलनिथ सिगेरा 31 रन बना पाए। इसके अलावा टॉप 8 में कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंचा। दिन के अंत तक सेथमिका सेनेविरत्ने और गिमहान मेंडिस 4-4 रन बनाकर खेल रहे थे। विकेटकीपर बल्लेबाज जेसन फर्नांडो का तो खाता भी नहीं खुला।

कोहली नंबर 1, रोहित ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड; ODI में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन की पारी खेलते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी। इस पारी में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। उसी में से एक रिकॉर्ड था वनडे इंटरनेशनल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक का। इस मामले में विराट कोहली नंबर 1 हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर