इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 411 रन बनाए। इंडिया अंडर 19 की पहली पारी 411 रन पर खत्म हुई। कुशाग्र ने पहले दिन ही शतक पूरा किया था और दूसरे दिन वह 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद मनल चौहान ने भी शतक जड़ा और 150 रन की पारी खेली।
श्रीलंकाई टीम के दोनों ओपनर्स चायकाल तक पवेलियन लौट चुके थे। 10 ओवर में श्रीलंका ने 2 विकेट पर 43 रन बना लिए थे। भारत के लिए शुरुआती विकेट काव्य पटेल और प्रणव रागवेंद्र को मिले। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में गिमहान मेंडिस ने 3 विकेट झटके थे। वहीं दुलनिथ सिगेरा, सेथमिका सेनेविरत्ने और विग्नेश्वरन आकाश ने 2-2 विकेट झटके थे।
दूसरे दिन भारतीय टीम के गिरे 7 विकेट
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 253 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपने स्कोर में 158 रन जोड़े और अंतिम 7 विकेट गंवा दिए। कुशाग्र और मनल ने चौथे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े गए लेकिन आर्यन सकपा 10 रन का ही योगदान दे पाए।
अंत में चिगुरुपति वेंकट ने 25 रन की पारी खेली और भारतीय टीम का स्कोर 400 पार पहुंचाने में अहम योगदान निभाया। दूसरे दिन भारतीय टीम 40.2 ओवर ही खेल पाई। निचले क्रम से खास योगदान नहीं मिल पाया। अंतिम तीन विकेट भारतीय अंडर 19 टीम ने 8 रन में ही गंवा दिए। श्रीलंका अंडर 19 टीम के लिए ओपनर दिमंथा महाविताना 24 और अवीशा समाश 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इस मैच में श्रीलंका के कप्तान विमथ दिनसारा ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 0 रन पर ही भारतीय टीम ने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतक जड़ने वाले सागर विर्क का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद कप्तान यशवर्धन चौहान ने कुशाग्र ओझा के साथ 122 रन तीसरे विकेट के लिए जोड़े। यश ने 78 रन की पारी खेली थी।
IND U19 vs SL U19: कुशाग्र का शतक, यश और मनल ने ठोके पचासे; खराब शुरुआत के बाद भारतीय टीम मजबूत
इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 के बीच जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम की शुरुआत खराब थी और 0 रन पर दो विकेट गिर गए थे। उसके बाद कुशाग्र ओझा के शतक और मनल व यश के पचासों से टीम ने अच्छा स्कोर बना लिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
