इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम और श्रीलंका अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सोमवार यानी 20 जुलाई से खेली जाएगी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.00 बजे से होगी। इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था जिसमें भारतीय टीम जीतने की स्थिति में थी।
यशवर्धन चौहान की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था जिसमें भारत की गेंदबाजी साथ ही बल्लेबाजी भी काफी अच्छी रही थी। भारत के पास अब इस टेस्ट सीरीज को जीतने का शानदार मौका है और टीम इंडिया ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम भी दिख रही है। भारत को दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए अपनी शानदार प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा।
इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम
वैसे भारत ने पहले टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसके बाद ऐसा लगता नहीं है कि ये टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव कर सकती है। यानी टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में उसी टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है जो टीम पहले मैच में खेली थी। भारत के लिए पारी की शुरुआत कप्तान यशवर्धन चौहान के साथ लक्ष्य राजेश रायचंदानी कर सकते हैं जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था।
इसके बाद बल्लेबाजी क्रम में सागर विर्क होंगे जिन्होंने शतक लगाया था जबकि इसके बाद बैटिंग क्रम में कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा, कुश पटेल होंगे जबकि बीके किशोर ऑलराउंडर की भूमिका में होगें। गेंदबाजी की जिम्मेदारी जेगनाथन हेमचुदेशन, काव्या पटेल, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह पर होगी। कप्तान यशवर्धन भी गेंदबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे।
श्रीलंका अंडर 19 के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंडिया अंडर 19 की संभावित टीम
यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), कुश पटेल, बीके किशोर, जेगनाथन हेमचुदेशन, काव्या पटेल, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह।
शिवम-बुमराह आउट, इन तीन खिलाड़ियों को मौका; तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। बुमराह इंजर्ड होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
