इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और फिर पहली पारी में 9 विकेट पर 424 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। इसके जवाब में इंडिया अंडर 19 टीम में तगड़ी शुरुआत की और टीम के ओपनर लक्ष्य राजेश रायचंदानी और सागर विर्क ने पहली पारी में शतक लगाया।

लक्ष्य-सागर ने लगाया शतक

इंडिया अंडर 19 के लिए पारी की शुरुआत लक्ष्य राजेश रायचंदानी और सागर विर्क ने की। लक्ष्य ने पहली पारी में अपना शतक 148 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया जबकि सागर ने अपना शतक पहली पारी में 257 गेंदों पर पूरा किया। लक्ष्य के मुकाबले सागर ने अपना शतक पूरा करने के लिए काफी वक्त लिया, लेकिन दोनों ने मिलकर भारतीय पारी को पूरी तरह से संभालने का काम जरूर किया। श्रीलंका की धरती पर दोनों बल्लेबाजों का ये पहला शतक क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में रहा।

खबर लिखे जाने तक लक्ष्य पहली पारी में 134 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सागर पहली पारी में 112 रन बनाकर खेल रहे थे। इन दोनों की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 257 रन बना लिए थे और श्रीलंका से पहली पारी के आधार पर 167 रन पीछे था। वहीं श्रीलंका की बात करें तो इस टीम के लिए पहली पारी में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए सेनूजा वेकुनागोडा ने 233 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। पहली पारी में भारत की तरफ से जेगनाथन हेमचुदेशन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे।

युवराज सिंह से आगे निकले अक्षर पटेल, 32 साल 175 दिन की उम्र में खास कमाल कर बने नंबर 1 भारतीय खिलाड़ी

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए और 50 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने ऐसा कमाल करके एक साथ हार्दिक पंड्या और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

गिल अब डेरिल मिचेल से आगे; भारत-इंग्लैंड मैच के बाद 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 खिलाड़ी

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तानी पारी खेली और शतक के करीब आकर उससे चूक गए। गिल रिटायर आउट हो गए, लेकिन अपनी पारी के दम पर वो डेरिल मिचेल से आगे जरूर निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)