इंडिया अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ लक्ष्य राजेश रायचंदानी के दोहरे शतक साथ ही सागर विर्क और मानव कृष्णा की शतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 576 रन बनाए। पहली पारी में भारत को 152 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने बल्ले का दम दिखाया और टीम को बेहद मजबूत स्थिति में ला दिया। श्रीलंका ने इस मैच की पहली पारी में 424 रन बनाए थे।
लक्ष्य का दोहरा शतक, सागर-मानव ने लगाई सेंचुरी
पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी शानदार रही और ये इससे जाहिर होता है कि एक खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाया जबकि दो खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली। लक्ष्य ने पहली पारी में भारत के लिए सबसे बड़ी इनिंग खेली और उन्होंने 3 छक्के और 22 चौकों के साथ 207 रन बनाए। लक्ष्य के पास अपनी पारी के और बड़ा करने का मौका था, लेकिन चौथे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर के बाद ही वो आउट होकर पवेलियन लौट गए।
पहली पारी में भारत के लिए ओपनर बैटर सागर विर्क के बल्ले से भी शतकीय पारी निकली और उन्होंने भी एक छक्के और 15 चौकों की मदद से 134 रन बनाए। वहीं छठे नंबर पर बैटिंग करने आए मानव कृष्णा ने भी 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 153 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। पहली पारी में भारतीय ओपनर्स लक्ष्य और सागर के बीच 295 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी हुई तो वहीं 8वें विकेट के लिए मानव कृष्णा और बीके किशोर के बीच 71 रन की पार्टनरशिप हुई। भारत के खिलाफ पहली पारी में श्रीलंका के लिए लथेंद्र आकाश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
स्मिथ-गौस के शतक से जीता वाशिंगटन फ्रीडम, टूटा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड; पूरन-पोलार्ड की पारी बेकार, MI न्यूयॉर्क बाहर
स्टीव स्मिथ और एंड्रिस गौस ने शतकीय पारी खेली और दोनों के बीच 241 रन की साझेदारी हुई। इनकी पारी के दम पर वाशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद वाशिंगटन फ्रीडम ने पंजाब किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ नंबर 5, टॉप पर रहे ये दोनों; आकाश चोपड़ा ने चुनी 6 बेस्ट कप्तान-कोच की जोड़ी
आकाश चोपड़ा ने टॉप-6 बेस्ट कोच और कप्तान की जोड़ी का चयन किया जिसमें रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को 5वें स्थान पर रखा जबकि पहले नंबर पर उन्होंने इस जोड़ी को जगह दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
