इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 टीमों के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच में पहली पारी में श्रीलंका ने 9 विकेट पर 424 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। उसके बाद भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल के अंत तक 3 विकेट पर 372 रन बना लिए हैं। लक्ष्य राजेश रायचंदानी 196 रन बनाकर नाबाद हैं और अपने दोहरे शतक के करीब हैं।
इंडिया अंडर 19 की टीम श्रीलंका के स्कोर से अब सिर्फ 52 रन पीछे है और 7 विकेट बाकी हैं। यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस मैच का अंतिम दिन बाकी है। खेल के चौथे दिन यानी 16 जुलाई गुरुवार को लक्ष्य अपना दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। इससे पहले श्रीलंका के लिए पहली पारी में सेनुजा वेकुनागोडा ने 233 रन की पारी खेली थी।
इंडिया U19 के लिए 295 रन की ओपनिंग साझेदारी
इंडिया अंडर 19 की टीम के लिए सागर विर्क और लक्ष्य के बीच 295 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। दिन के खेल के अंतिम घंटे से कुछ देर पहले सागर की पारी का अंत हो गया। वह 134 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद भारत ने 360 रन तक यानी अगले 65 रन में तीन विकेट गंवा दिए। तीसरे दिन के अंत में भारतीय टीम ने 117 ओवर में 3 विकेट पर 378 रन बनाए। लक्ष्य 196 और कुश पटेल 3 रन बनाकर खेल रहे थे।
लक्ष्य ने अभी तक अपनी पारी में 306 गेंद यानी 51 ओवर का अकेले सामना किया है। उनके अलावा सागर विर्क ने भी 312 गेंद (52 ओवर) खेली थीं। कप्तान यशबर्धन चौहान फ्लॉप रहे और सिर्फ 6 रन ही बना सके। वहीं कुशाग्र ओझा 40 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका के लिए दुलनिथ सिगेरा, लथेंद्र आकाश और दिमथ अबेयसिंघे को 1-1 विकेट अभी तक मिला है।
अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंडिया अंडर 19 की टीम को वनडे सीरीज में श्रीलंका की अंडर 19 टीम ने 1-2 से मात दी थी। अब टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच 20 जुलाई से गॉल में ही खेला जाएगा।
ICC ने बदला वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट, Super-7 स्टेज की एंट्री; 14 टीमों के टूर्नामेंट में ऐसे तय होगा चैंपियन
आईसीसी बोर्ड की सालाना मीटिंग में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदल दिया गया है। पिछले वर्ल्ड कप से आगामी वर्ल्ड कप में कई बदलाव दिखेंगे। सुपर 7 राउंड की वनडे वर्ल्ड कप में एंट्री हुई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
