भारतीय अंडर 19 टीम और श्रीलंका अंडर 19 के बीच गॉल में दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच शुरू हो गया है। मैच के पहले दिन श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने दोनों ओपनर्स के विकेट शून्य पर ही गंवाए और टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई। पिछले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतकवीर सागर विर्क का खाता भी नहीं खुला।
पहले 6 ओवर तक भारतीय टीम का स्कोरबोर्ड चालू भी नहीं हुआ था और टीम का एक भी रन नहीं बना था। उसके बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट भी गिर गए। फिर कप्तान यशबर्धन चौहान और कुशाग्र ओझा ने पारी को संभाला। कप्तान यश 89 गेंद पर 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उससे पहले उनके और कुशाग्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े।
कुशाग्र ओझा ने भी खबर लिखे जाने तक 63 रन बना लिए थे। वह एक छोर पर अभी भी टिके हैं और भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद उन्होंने पारी को संभाला। श्रीलंका के लिए पहले दो विकेट गिमहान मेंडिस और सेथमिका सेनेविरत्ने ने झटके। उसके बाद सेट बल्लेबाज यशबर्धन चौहान को भी मेंडिस ने आउट किया और अपना दूसरा विकेट झटका।
पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त
आपको बता दें भारतीय अंडर 19 टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरे पर पहले तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज हुई थी। उस सीरीज में भारत को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। फिर दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। पहला मुकाबला भी गॉल में हुआ था लेकिन उसमें नतीजा नहीं निकल पाया था और वे ड्रॉ पर समाप्त हो गया था। अब दूसरा मुकाबला 20 से 23 जुलाई तक खेला जाएगा।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय अंडर 19 टीम की प्लेइंग 11
लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, यशबर्धन चौहान (कप्तान), मनल चौहान, काव्य पटेल, आर्यन सकपा (विकेटकीपर), चिगुरुपति वेंकट, जेगनाथन हेमचुदेशन, प्रणव रागवेंद्र, रोहित यादव।
रोहित नंबर 1, सचिन का रिकॉर्ड टूटा; ODI में एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडेमें 138 रन की बेहतरीन पारी खेली। वनडे इंटरनेशनल में यह उनका 34वां शतक था। वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर उन्होंने 8वां शतक ठोका। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
