इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 के बीच गॉल में सीरीज का पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारत के लिए सागर विर्क ने शतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा ने भी शतकीय पारी खेली। लक्ष्य रायचंदानी का दोहरा शतक आया। तीसरी पारी में कप्तान यशबर्धन चौहान ने चार विकेट लेते हुए भारत को जीत की महक दिला दी थी, मगर समय कम पड़ गया और भारतीय टीम मैच नहीं जीत पाई।
आखिरकार चौथे दिन के अंत तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में भारत की 152 रन की बढ़त को पार करते हुए 6 विकेट पर 178 रन बना लिए थे। इसी कारण यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए भी पहली पारी में सेनुजा ने दोहरा शतक लगाते हुए 233 रन की पारी खेली थी। अब इंडिया अंडर 19 की टीम के इस श्रीलंका दौरे पर दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच 20 जुलाई से गॉल के इसी मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से हार गई थी।
भारत ने 576 रन बनाकर घोषित की पारी
भारत ने इस मैच में श्रीलंका के पहली पारी में 424 के जवाब में अपनी पहली पारी में 576 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी ने 207, सागर विर्क ने 134 और मानव कृष्णा ने 100 रनों की पारी खेली। भारत को पहली पारी के आधार पर 152 रन की लीड मिली थी। फिर श्रीलंका की दूसरी पारी में बल्लेबाजी लड़खड़ाई और भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी में जलवा दिखाया।
0 पर पहला विकेट और 25 रन पर श्रीलंका अंडर 19 टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दुलनिथ सिगेरा (72) और कविजा गमागे (51) ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। फिर इसके बाद भारतीय कप्तान यश का जादू दिखा और 43 रन में उन्होंने श्रीलंकाई टीम के चार विकेट झटक लिए। 166 रन पर श्रीलंका के 6 विकेट थे लेकिन मैच में वक्त नहीं बाकी थी। अंत में चमिका हीनातिगाला 21 और सेनुजा 4 रन बनाकर नाबाद रहे और मुकाबला ड्रॉ हो गया।
राहुल दूसरे ODI से क्यों बाहर? इशान को मिली जगह; अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी भी इंग्लिश टीम से बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में सीरीज का दूसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी और केएल राहुल की जगह इशान किशन टीम में आए। जबकि इंग्लैंड की टीम ने भी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
