इंडिया अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को अंतिम ग्यारह में मौका नहीं दिया। इस मैच में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने पहला मैच जीता था और फिर श्रीलंका ने दूसरा मैच जीता और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
अन्वय द्रविड़ प्लेइंग इलेवन से बाहर
मैच में ओपन करने की जिम्मेदारी कप्तान यशवर्धन चौहान और रजत बघेल पर है। रतज बघेल को अन्वय द्रविड़ की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और वो विकेटकीपर भी हैं। वहीं अन्य बैटर्स में वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, लक्ष्य रायचंदानी और अर्जुन राजपूत हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहित उलवा, अनमोलजीत सिंह, रोहित यादव, ईशान सूद पर होगी जबकि शाविन विनोद टीम में ऑलराउंर की भूमिका में नजर आएंगे। अन्वय ने 2 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 101 रन बनाए थे।
इस वनडे सीरीज के पहले मैच में इंडिया ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था। पहले मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 320 रन बनाए थे इसके बाद भारत ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 324 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं दूसरे वनडे मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 47.2 ओवर में 285 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने 48 ओवर में 2 विकेट पर 291 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
तीसरे वनडे के लिए इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन
यशवर्धन चौहान (कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, लक्ष्य रायचंदानी, अर्जुन राजपूत, शाविन विनोद, मोहित उलवा, अनमोलजीत सिंह, रोहित यादव, ईशान सूद।
तीसरे वनडे के लिए श्रीलंका अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन
दिमंथा महाविथाना, रेहान पेइरिस, सेनुजा वेकुनागोडा, विमथ दिनसारा (कप्तान), कविजा गमागे, चमिका हेनातिगाला, जेसन फर्नांडो (विकेटकीपर), किथमा विथानापतिराना, सेठमिका सेनेविरत्ने, गिम्हान मेंडिस, लाथेंद्र आकाश।
IND VS ENG T20I PLAYING 11: तिलक पर खतरा! वैभव-अभिषेक ओपनर; चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
India vs England Squad, IND vs ENG 1st T20 Match Playing 11: चौथे मैच में भारत के पास वापसी करने का बेहतरीन मौका है। इस मैच में संजू सैमसन की वापसी मुश्किल है। तिलक वर्मा की जगह पर खतरा जरूर मंडरा रहा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
