वैभव सूर्यवंशी के ऊपर लंबे समय से ऐसे आरोप लगते आए हैं कि वह बड़े मैचों में फ्लाप रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से अंडर 19 वर्ल्ड कप में देखने को मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 6 के हाई प्रेशर मुकाबले में वैभव फ्लाप हुए और उन्होंने जिस तरह से अपना विकेट फेंका वह भी चर्चा का विषय बने। उसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलर्स का शिकार भी बनना पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद सय्याम का शिकार बने। पिछली गेंद पर वैभव को फील्डर ने जीवनदान देते हुए कैच छोड़ा। उसके बाद वह रनआउट होने से भी बचे। फिर अगली गेंद पर उन्होंने ऐसा शॉट खेला कि वह हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने इस पारी में 22 गेंद पर 30 रन बनाए।
वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं…
वैभव इससे पहले अंडर 19 एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल और लीग मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। वहीं यूएई, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से रन निकले। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के खिलाफ वह फ्लाप रहे और उनके ऊपर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया।
कुछ यूजर्स ने लिखा कि वैभव अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं यह भी कहा एक ने कि उनको मैच्योरिटी की जरूरत है। उनको जिस तरह 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो जीवनदान मिले। उसके बाद अगली गेंद पर उनके विकेट फेंकने से भारतीय क्रिकेट फैंस निराश नजर आए।
पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का खराब रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में अभी तक बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछली चार पारियों में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के खिलाफ वैभव सिर्फ 62 रन ही बना पाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रन इसी मैच में आया।
इस टूर्नामेंट में वैभव ने यूएसए के खिलाफ 2, बांग्लादेश के खिलाफ 72, न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ वह लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने एक बार फिर से निराश किया और वह खाता भी इस मैच में नहीं खोल पाए।
IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले वैभव; तोड़ा शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का यह रिकॉर्ड
