IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वो बड़ा स्कोर करने से चूक गए। वैभव का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ फिर नहीं चला हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और टीम को निराश किया।

वैभव ने खेली 30 रन की पारी

पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मुकाबले में वैभव ने 22 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 5 चौके भी लगाए। वैभव का स्ट्राइक रेट इस मैच में 136.36 का रहा और उन्होंने पहले विकेट के लिए एरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 47 रन की साझेदारी की। वैभव को इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सैय्याम ने कैच आउट करवाया।

इशान ने संजू, सूर्यकुमार, ऋतुराज, गिल का यह रिकॉर्ड तोड़ा; 10 छक्के लगाकर तिलक, रोहित की ऐसे की बराबरी

वैभव ने तोड़ा गिल और चंद का रिकॉर्ड

वैभव ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन की पारी खेली और वो यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए। वैभव के नाम पर अब यूथ वनडे में कुल 1169 रन हो गए और उन्होंने शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1149 रन बनाए थे।

अंडर 19 यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

विजय जोल- 1404 रन (36 पारी)
यशस्वी जायसवाल- 1386 रन (27 पारी)
तन्मय श्रीवास्तव- 1316 रन (31 पारी)
वैभव सूर्यवंशी- 1169 रन (23 पारी)
शुभमन गिल- 1149 रन (15 पारी)
उन्मुक्त चंद- 1149 रन (21 पारी)

भारत ने 47 रन पर गंवाए 3 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 47 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसमें पहले वैभव आउट हुए और फिर इसी स्कोर पर टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे डक पर आउट हो गए। आयुष के बाद फिर से 47 रन पर ही ओपनर बल्लेबाज एरोन जॉर्ज ने भी अपना विकेट 16 रन के स्कोर पर गंवा दिया।

तिलक वर्मा इन, इशान या संजू किसे मिलेगा मौका; T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11