IND U19 vs PAK U19: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में पाकिस्तान अंडर 19 टीम से रविवार को भिड़ेगी। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 से शुरू होने वाले इस मुकाबले में भारत के पास शान के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा।

भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

इस मैच में जीत के साथ ही भारत 8 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा तो वहीं पाकिस्तान की टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीतने की कोशिश करेगी जिससे की उसके 6 अंक हो जाएंगे और अगर उनका रन रेट बेहतर रहा तो इस टीम के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है, यानी ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

कोहली-गेल ओपनर, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का कोई नहीं; टी20 में 10 हजार रन बना चुके बैटर ने चुनी ऑल-टाइम टी20 इलेवन

भारत लेगा पिछली हार का प्रतिशोध

जरा पीछे चलते हैं क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मैच इस वजह से भी अहम है क्योंकि साल 2025 दिसंबर में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था और चैंपियन बनी थी। भारत के पास उस मैच का प्रतिशोध लेने का भी मौका है। भारत को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए बेहतरीन रणनीति और शानदार प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा।

वैभव के साथ एरोन करेंगे ओपन

भारतीय टीम इस वक्त लय में है और उसने अपने सभी मुकाबले अब तक जीते हैं। भारत उस क्रम को बनाए रखना चाहेगा और भारत के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के साथ एरोन जॉर्ज कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर कप्तान आयुष म्हात्रे और चौथे स्थान पर विहान मलहोत्रा हो सकते हैं। वेदान्त पांचवें नंबर पर आ सकते हैं।

भारत की मुख्य ताकत टीम के ऑलराउंडर हैं जिसमें अभिज्ञान कुंडू, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश जैसे प्लेयर्स मौजूद हैं और इन खिलाड़ियों में इतनी ताकत है कि वो मैच को बदल सकते हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान जैसे प्लेयर्स पर होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), एरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान।

भारत का ये बल्लेबाज T20 वर्ल्ड कप में लगाएगा सबसे ज्यादा 6 और बनाएगा सबसे ज्यादा रन, इरफान ने की भविष्यवाणी