भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 6 के मैच के बीच में ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की टीम को 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य चेज करना था जो पाकिस्तान नहीं कर पाई। पाकिस्तान की टीम 58 रन से यह मुकाबला हारी। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना 4 फरवरी को अफगानिस्तान से होगा।

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर आई बड़ी खबर

भारत का विजयरथ जारी

भारतीय टीम इस तरह सेमीफाइनल में अजेय रहते हुए पहुंची है। भारतीय टीम ने सुपर 6 के ग्रुप B,C में टॉप पोजीशन पर कब्जा किया। वहीं इंग्लैंड इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। भारत ने अपने तीनों लीग मैच जीते थे। उसके बाद सुपर 6 राउंड में भी टीम इंडिया अजेय रही। भारतीय अंडर 19 टीम छठी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है।

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में यूएसए, फिर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को मात दी थी। उसके बाद सुपर 6 के पहले मैच में आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली इस टीम ने जिम्बाब्वे को हराया था। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। कनिष्क चौहान को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद सेमीफाइनल का शेड्यूल भी साफ है। भारत का सामना 4 फरवरी को अफगानिस्तान से (हरारे में) होगा। वहीं 3 फरवरी को पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच (बुलावायो में) खेला जाएगा।

‘वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं,’ ट्रोलर्स का शिकार बने सूर्यवंशी; दो जीवनदान के बाद फेंका विकेट

भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में 252 रन बनाए थे। भारतीय टॉप ऑर्डर ने निराश किया, लेकिन अंत में कनिष्क चौहान (38) और खिलान पटेल ने (21) शानदार बल्लेबाजी से स्कोर 250 पार पहुंचाया। इस मैच में कप्तान आयुष म्हात्रे खाता नहीं खोल पाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी (30), एरोन जॉर्ज (16) भी फ्लाप रहे।