IND U19 vs PAK U19, U19 World Cup 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में भारत की नजर पाकिस्तान से बदला लेने पर टिकी होगी साथ ही जीत के साथ सेमीफाइनल में शान के साथ पहुंचने पर भी होगी।
भारत ने सुपर सिक्स के पहले मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया था और ग्रुप 1 की अंकतालिका में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। भारत के पास अब पाकिस्तान को हराकर 8 अंक के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह सील करने पर टिकी होगी। भारतीय टीम ने अब तक खेले सभी मैच जीते हैं और टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार है। पाकिस्तान खिलाफ होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी पर भी नजर टिकी रहने वाली है जो अच्छे फॉर्म में हैं।
भारत के पास बदला लेने का मौका
भारतीय टीम को एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने हरा दिया था और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। पाकिस्तान से हार के बाद भारत का छठी बार एशिया कप खिताब जीतने का सपना टूट गया था। उस फाइनल के बाद अब जाकर दोनों टीमों आमने-सामने होगी और भारत को पास पिछली हार का बदला लेने का शानदार मौका है। टीम इंडिया इस वक्त जिस तरह की लय में है उसे देखकर लगा रहा है कि जूनियर्स कमाल कर सकते हैं और पिछली हार का हिसाब भी चुकता कर सकते हैं।
भारत के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका
भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। भारत अगर अगले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है तो वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत के इस वक्त 3 मैचों में 6 अंक हैं और पाकिस्तान से जीत के बाद इस टीम के 8 अंक हो जाएंगे और उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल जाएगा। यानी पाकिस्तान को हराने के बाद भारत पिछली हार का बदला भी ले लेगा और सेमीफाइनल में भी पहुंच जाएगा। यानी जूनियर्स एक तीर से दो निशाना साध सकते हैं और ऐसा करने का बेहतरीन मौका आयुष म्हात्रे की टीम के पास है।
अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया अंडर 19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंन्द्रन, खिलान पटेल, एरोन जॉर्ज, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान।
