Pakistan U19 vs India U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान अंडर 19 टीम का सामना भारत अंडर 19 टीम के साथ रविवार को होगा। इस मुकाबले को काफी अहम माना जा रहा है जो दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रास्ता तलाशेगी। हालांकि पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उसके पास थोड़ी उम्मीद बाकी है।

पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

आखिर वो क्या समीकरण है जिसके बूते पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है इसके बारे में जानते हैं। हालांकि ये पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल होगा। भारत के अभी 6 अंक हैं और पाकिस्तान के खिलाफ जीतते ही वो 8 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा तो वहीं पाकिस्तान के 4 अंक हैं और अगर वो जीत जाता है तो वो 6 अंक के साथ भारत की बराबरी पर आ जाएगा और यहां पर बेहतर रन रेट के आधार पर फैसला होगा।

पाकिस्तान क्या करके सेमीफाइनल में बना सकता है जगह

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए ना सिर्फ जीतना होगा बल्कि उसे बड़े मार्जिन से टीम इंडिया को हराया होगा। इस मुकाबले में अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो उसे भारत के खिलाफ कम से कम 105 रन के अंतर से मैच जीतना होगा और अगर वो 251 रन के टारगेट का पीछा करता है तो इस टीम को 29.4 ओवर के अंदर जीताना होगा। वहीं अगर टारगेट इससे कम हुआ और मुकाबले को और जल्दी खत्म करना होगा।

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो किसको होगा फायदा

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अगर बारिश की वजह से रद्द किया जाता है तो इस स्थिति में भारत को फायदा होगा और ये टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए जाएंगे जिसके बाद भारत के 7 अंक हो जाएंगे जबकि पाकिस्तान के 5 अंक ही होंगे और भारत अगले दौर में पहुंच जाएगा। हालांकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना काफी कम जताई गई है।