IND U19 vs ENG U19: भारतीय अंडर 19 टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिला जहां उन्होंने खबर लिखे जाने तक अपनी टीम के लिए अर्धशतक लगा दिया था। वैभव ने फाइनल से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

वैभव ने सबसे कम उम्र में फाइनल में लगाया अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में लगाया और वो इस टूर्नामेंट में फाइनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर बन गए। वैभव ने ये कमाल 14 साल 316 दिन की उम्र में करते हुए इतिहास रच दिया। वैभव ने खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा कर लिया था और वो 50 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे।

इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और फिर पहले बैटिंग का फैसला किया था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 115 रन की शतकीय पारी खेलने वाले ओपनर एरोन जॉर्ज इस मुकाबले में 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर एलेक्स ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए थे। भारत ने पहला विकेट सिर्फ 20 रन के स्कोर पर गंवा दिया था।

इसके बाद वैभव ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर भारतीय पारी को पूरी तरह से संभाल लिया। वैभव ने इस मैच में शुरू से ही तेज बैटिंग शुरू की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह से दवाब में ला दिया। उनकी पारी के सामने इंग्लिश युवा गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।

ये खबरें भी पढ़ें

IND U19 vs ENG U19: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बाबर को पीछे छोड़ा, पाकिस्तानी खिलाड़ी के 1271 रन का रिकॉर्ड तोड़ा

WPL 2026: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बनीं