IND U19 vs ENG U19: भारत के 14 वर्षीय युवा ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन बनाते ही यूथ वनडे क्रिकेट में बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पारी के दौरान 25 रन बनाते ही बांग्लादेश के अजीजुल हकीम को भी पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की।
बाबर आजम से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन बनाते ही बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया और वो अब यूथ वनडे क्रिकेट में बाबर आजम से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। खबर लिखे जाने तक वैभव ने यूथ वनडे क्रिकेट में 1272 रन बना लिए थे और बाबर से आगे निकल गए। यूथ वनडे में बाबर आजम ने 36 मैचों में 1271 रन बनाए थे जिसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल थे। बाबर का यूथ वनडे में बेस्ट स्कोर 129 रन था।
बांग्लादेश के अजीजुल हकीम का वैभव ने तोड़ा रिकॉर्ड
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही 25 रन बनाए वो यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स की लिस्ट में बांग्लादेश के अजीजुल हकीम से आगे निकल गए। खबर लिखे जाने तक वैभव ने 1262 रन बना लिए थे और हकीम को पीछे छोड़ दिया। हकीम ने अब तक यूथ वनडे में 37 मैचों में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1261 रन बनाए थे। हकीम का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया था और उसी टीम के साथ मैदान पर उतरी जिस टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
ये खबरें भी पढ़ें
WPL 2026: स्मृति मंधाना ने जीती ऑरेंज कैप, सोफी के नाम पर्पल कैप; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
