अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीदें 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से होंगी। वैभव ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 33 गेंद पर 68 रन की पारी खेली थी। यही मोमेंटम भारत के काम आया था और टीम ने 311 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज किया था। अब फाइनल में भी वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होने वाले हैं।

वैभव सूर्यवंशी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे मौजूदा इंटरनेशनल खिलाड़ियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। वहीं उनके निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है, अंडर 19 वनडे में एक्टिव प्लेयर्स के सबसे ज्यादा रन का। वैभव ने अभी तक इस टूर्नामेंट के 6 मैचों 264 रन बनाए हैं। उनकी एक बड़ी पारी आना बाकी है। वह तीन अर्धशतक टूर्नामेंट में लगा चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर ये 3 रिकॉर्ड

  • वैभव सूर्यवंशी अगर फाइनल में 4 छक्के लगा देते हैं तो वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 2022 में डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 छक्के लगाए थे।
  • वैभव सूर्यवंशी अगर 35 रन बना लेते हैं तो वह अंडर 19 वनडे क्रिकेट में बाबर आजम के 1271 रनों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वैभव के नाम अभी तक 1237 रन दर्ज हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वनडे में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे एक्टिव क्रिकेटर हैं। अगर वह फाइनल में 25 रन बनाते हैं तो बांग्लादेश के अजीजुल हकीम (1261) को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बन जाएंगे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के

  • 18 – डेवाल्ड ब्रेविस, 2022
  • 15 – जैक बर्नहैम, 2016
  • 15 – वैभव सूर्यवंशी, 2026
  • 14 – माइकल हिल, 2008
  • 14 – निकोलस पूरन, 2014

भारत का लगातार छठा और रिकॉर्ड 10वां फाइनल

भारतीय टीम का यह रिकॉर्ड 10वां अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल और लगातार छठा है। इससे पहले भारतीय टीम सबसे ज्यादा पांच बार यह टूर्नामेंट भी जीती है। वहीं फाइनल तक पहुंचते हुए अभी तक टीम इंडिया अजेय रही है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की चुनौती भी आसान नहीं होगी। इंग्लैंड ने भी फाइनल तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। इंग्लैंड ने वहीं अभ्यास मैच में भारत को मात भी दी थी। ऐसे में फाइनल में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

टी20 वर्ल्ड कप: वाशिंगटन सुंदर को लेकर जल्दबाजी में नहीं भारत, CoE पर टिकीं अजीत अगरकर की निगाहें

टूर्नामेंट से 6 खिलाड़ी बाहर, चार के वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस; दो भारतीय भी लिस्ट का हिस्सा