IND U19 vs ENG U19, U19 World Cup 2026 Final Match: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम रिकॉर्ड छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है। आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब भारत का सामना फाइनल में इंग्लैंड अंडर 19 टीम के साथ शुक्रवार को होगा और इस मैच में जूनियर टीम अंग्रेजों के खिलाफ जीत दर्ज करने को बेकरार होगी।
अपराजेय रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही है और इस टीम ने अब तक खेले सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के हौसले बुलंद है और फाइनल में अब उनके सामने इंग्लैंड की टीम है जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 25 रन से हराया था। फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड की टीम भी मजबूत है और भारत को जीतने के लिए इस टीम के खिलाफ अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा।
एरोन-आयुष फॉर्म में लौटे
भारत के लिए अच्छी बात ये है कि एरोन जॉर्ज पूरी तरह से लय में आ चुके हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी तो वहीं वैभव लगातार रन बना रहे हैं। कप्तान आयुष का पूरी तरह से फॉर्म में वापस आना भारत के लिए और भी अच्छी खबर हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
भारत का मध्यक्रम अब तक शानदार रहा है और वेदांत, विहान, अभिज्ञान टीम के लिए रन बना रहे हैं तो वहीं निचले क्रम पर कनिष्क पारी को संभालने में पूरी तरह से सक्षम हैं। खिलान पटेल और हेनिल पटेल जैसे गेंदबाज भी बल्ले से सहयोग देने की ताकत रखते हैं। हेनिल और अंबरीश जहां भारत को शुरुआती सफलता दिलाते हैं तो वहीं कनिष्क और खिलान पटेल की स्पिन जोड़ी मध्य में रन को रोकने और विकेट निकालने में माहिर हैं।
फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
ये खबरें भी पढ़ें
