इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में तन्मय बलोदा की शानदार गेंदबाजी के दम पर हराने में सफलता हासिल की और इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया। भारत ने पहला टेस्ट मैच पारी और 48 रन से जीता था। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी 3-0 से हराया था।

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 174 रन बनाए और इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 315 रन बनाकर 141 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 151 रन पर आउट हो गई और उसे 10 रन की लीड मिली साथ ही भारत को जीत के लिए 11 रन का आसान टारगेट मिला। भारत ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए और मैच जीत लिया।

तन्मय बलोदा ने झटके 14 विकेट

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत के हीरो तन्मय रहे जिन्होंने कुल 14 विकेट झटके। तन्मय ने दूसरी पारी में 19.5 ओवर में 41 रन देकर 8 विकेट झटके और विरोधी टीम को 151 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं तन्मय ने पहली पारी में भी 25 ओवर में 32 रन देकर 6 विकेट लिए थे। भारत की तरफ इस मैच में प्रियांशु सिंह ने भी 3 विकेट लिए जिसमें उन्होंने पहली पारी में एक जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए। दूसरी पारी में तन्मय और प्रियांशु के अलावा अन्य कोई भारतीय बॉलर विकेट नहीं ले पाया जबकि पहली पारी में मोहित को एक जबकि अयान अकरम को 2 सफलता मिली थी।

इस मैच में भारत के लिए पहली पारी में कप्तान यशवर्धन चौहान ने 52 रन जबकि अभिप्राय विश्वास ने 73 रन की शानदार पारी खेली थी जबकि तन्मय ने भी निचले क्रम में बैटिंग करते हुए 30 रन की अहम पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में चार्ली हेंडरसन ने सबसे बड़ी 37 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरी पारी में कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर ब्लेक कैटल ने बनाया था और 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि एली ब्रेन ने भी 39 रन बनाए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में लक्ष्य रायचंदानी 9 रन जबकि सागर विर्क ने नाबाद 2 रन की पारी खेली।

इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय

इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)