इंडिया अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के बीच खेली जा रही दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार 5 अक्टूबर 2026 से अहमदाबाद में शुरू हुआ। इस मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में पहले दिन 73 ओवर खेलते हुए 174 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाज तन्मय बलोदा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम को घुटने पर ला दिया।
तन्मय ने 25 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की और 11 मेडलन ओवर डाले। वहीं 32 रन देकर उन्होंने 6 विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने नील पटेल, एली ब्रेन, इन फॉर्म बल्लेबाज जेड हॉलिक, जैकब पीट्ज, थॉमस वैसियो और पैट्रिक सुलिवन को पवेलियन भेजा। वह इस सीरीज का पहला मुकाबला खेल रहे हैं और आते ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज चार्ली हेंडसरन ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली। वहीं नंबर तीन के खिलाफ नील पटेल ने 31 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। 65 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर गए थे। उसके बाद चार्ली और जैकब ने सातवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े।
भारतीय टीम की भी पहली पारी में शुरुआत खराब रही और पहले दिन के अंत तक उसने 15 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 38 रन बनाए। ओपनर लक्ष्य राजेश रायचंदानी पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद यहां फ्लाप रहे। वह 22 गेंद पर 1 रन बनाकर थॉमस वैसियो का शिकार बने। जबकि सागर विर्क भी 16 रन बनाकर स्पेंसर ग्रीन को अपना विकेट दे बैठे। स्टंप्स तक कुशाग्र ओझा 13 और कप्तान यशबर्धन 7 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत के दौरे पर एक भी जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के लिए भारत का यह दौरा अब तक एक बुरे सपने की तरह रहा है। भारतीय अंडर 19 टीम ने लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में पहले वनडे सीरीज 3-0 से जीतते हुए कंगारुओं का सूपड़ा साफ किया था। उसके बाद दो मैचों की चार दिवसीय टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान यशबर्धन चौहान के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी और 48 रन से मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।
भारतीय टीम के लिए इस पारी में गेंदबाजी की बात करें तो तन्मय बलोदा के 6 विकेट के अलावा अयान अकरम ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहित उल्वा और प्रियांशु सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था। कप्तान यशबर्धन चौहान इस पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने 10 ओवर में 3 मेडन के साथ 19 रन दिए। पहले मैच में यश ने 8 विकेट लेकर कंगारुओं की कमर तोड़ी थी।
Irani Cup 2026: मुकेश कुमार के 6 विकेट, आकाशदीप का भी जलवा; शेष भारत ने जीता खिताब, जम्मू-कश्मीर की 167 रन से हार
शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराते हुए ईरानी कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम के लिए खेल चुके गेंदबाज मुकेश कुमार ने मैच में 8 और आकाशदीप ने 6 विकेट लेकर रुख पलटा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
