इंडिया अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में कंगारू टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहली पारी के आधार पर 141 रन की बढ़त बनाई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में भी 86 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं।
इंडिया अंडर 19 टीम के लिए पहली पारी में 32 रन देकर 6 विकेट लेने वाले तन्मय बलोदा ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के पहले चार विकेट झटके। उन्होंने इसी के साथ इस मुकाबले में अपने 10 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। बल्लेबाजी में भी तन्मय ने बेहतरीन योगदान दिया था और अंत में प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर 28 रन की पारी खेल थी और स्कोर 315 रन तक पहुंचाने में मदद की थी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 174 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान यशबर्धन और अभिप्राय के अर्धशतकों की बदौलत 315 रन बनाए और 141 रन की बढ़त हासिल की। अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 86 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। कंगारू टीम अब भी 55 रन पीछे है। जेड हॉलिक 12 और ब्लेक कैटल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 55 रन भी नहीं बनाए तो लगातार दूसरा मैच पारी से हार सकती है।
भारतीय टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर
भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को इस दौरे पर पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में पीटा था। इंडिया अंडर 19 ने लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी। उसके बाद यशबर्धन चौहान की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को पारी और 48 रनों से मात दी थी। अब उसकी नजरें टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस दौरे पर सूपड़ा साफ करने पर नजरें होंगी।
IND U19 vs AUS U19: यशबर्धन-अभिप्राय के अर्धशतक, भारतीय टीम की पकड़ मजबूत; पहली पारी में मिली 141 रन की बढ़त
इंडिया अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 141 रन की बढ़त बना ली है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 174 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 315 रन बनाए। यशबर्धन चौहान और अभिप्राय बिस्वास ने अर्धशतक जड़े। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
