अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद की पारी में अफगान गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने 33 गेंद पर 68 रन बनाए जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस पारी को वह लंबा नहीं ले जा पाए और बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वहीं उन्होंने एक हेलीकॉप्टर शॉट से छक्का लगाकर भी महफिल लूटी।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच से पहले अंडर 19 यूथ वनडे क्रिकेट में 1169 रन बना लिए थे। जबकि बाबर आजम ने अपने अंडर 19 करियर में 1271 वनडे रन बनाए थे। अगर वैभव इस पारी में 103 रन बनाते तो वह बाबर आजम को इस मामले में पीछे छोड़ सकते थे। मगर वह ऐसा नहीं कर पाए और नूरिस्तानी ओमरजई का शिकार बने। वैभव ने इस पारी में 24 गेंद पर छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया था।

वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक रेट के मामले में नंबर 1

वहीं वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। वह टॉप 4 में मौजूद सभी बल्लेबाजों से औसत के मामले में आगे हैं। उनका औसत 50 से ऊपर का है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 160.23 का है। अंडर 19 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई भी इस मामले में उनसे आगे नहीं है। वैभव का भारत ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।

अंडर 19 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय

खिलाड़ी का नामअवधिमैचपारियांनाबाद कुल रनउच्चतम स्कोर औसत गेंदे खेलीं स्ट्राइक रेट 100500चौके छक्के
विजय जोल2012-201436363140412842.54192073.1247314513
यशस्वी जायसवाल2018-2020272771386114*69.30165383.84312115030
तन्मय श्रीवास्तव2005-200834314131611048.74182172.26211111512
वैभव सूर्यवंशी2024-202624*240123717151.54772160.2337010195
शुभमन गिल2016-2018161541149160104.451113103.234601379

वैभव सूर्यवंशी के नाम अब 24 अंडर 19 वनडे पारियों में 1237 रन दर्ज हो चुके हैं। अगर अंडर 19 में एक्टिव क्रिकेटर्स की बात करें तो वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे ऊपर बस बांग्लादेश के अजीजुल हकीम हैं जिनके नाम 35 पारियों में 1261 रन दर्ज हैं। अब वैभव उनसे महज 24 रन ही पीछे हैं। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची और वैभव ने 25 रन बनाए तो वह यह रिकॉर्ड भी बना लेंगे।

भारत के सामने 311 का कठिन लक्ष्य

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 311 का कठिन और विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा। इससे पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ा लक्ष्य 245 का चेज हुआ है जो भारत ने सेमीफाइनल में 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया था। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक जड़े।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विशाल स्कोर, भारत के सामने 311 का कठिन लक्ष्य; फैसल-नियाजई के शतक

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC रैंकिंग: पाकिस्तानी ऑलराउंडर नंबर 1, अभिषेक-वरुण की बादशाहत बरकरार