भारतीय अंडर 19 टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। हरारे में 4 फरवरी (बुधवार) को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारत के लिए एरोन जॉर्ज ने 115 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 68 रन बनाए। टीम इंडिया ने नॉकआउट में 311 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

भारत का फाइनल में अब मुकाबला इंग्लैंड से होगा। भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में इतिहास का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज किया है। इससे पहले 2024 में भारत ने ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 245 रन का लक्ष्य सेमीफाइनल में चेज किया था। अब भारतीय टीम ने यह 31 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। वहीं अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास का भी सबसे सफल चेज है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के 5 सबसे सफल चेज

  • 311 – भारत बनाम अफगानिस्तान, हरारे, 2026
  • 305 – न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, कोलंबो, 2006
  • 294 – साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, कूलिज, 2022
  • 292 – वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, क्राइस्टचर्च, 2010
  • 279 – वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, लिनकल्न, 2018

भारत रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंचा

भारतीय टीम 16वें अंडर 19 विश्व कप के संस्करण में रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। यह किसी भी टीम का सबसे ज्यादा बार अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बेस्ट टीम है जो 6 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। इसका सबसे ज्यादा श्रेय जाता है एरोन जॉर्ज को जिन्होंने 115 रन की बेहतरीन पारी खेली।

भारतीय टीम सबसे ज्यादा पांच पार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीती है। अब छठे खिताब पर उसकी नजरें हैं। उन्होंने 104 गेंद पर 115 रन बनाए। एरोन की इस पारी में 15 चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर बेहतरीन 68 रन बनाए जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल थे। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 59 गेंद पर 62 रन बनाए।

फाइनल में भारत के सामने इंग्लिश चुनौती

अब भारतीय टीम का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात दी थी। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अभ्यास मैच में भी भारत को मात दी थी। ऐसे में इस युवा भारतीय टीम को अंग्रेजों से सावधान रहना होगा। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड शतक जड़ा था।

भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी सेमीफाइनल में 62 रन की पारी खेलते हुए फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं। वैभव ने भी धुआंधार फिफ्टी जड़ी और एरोन का शानदार शतक आया। इसके बाद एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद जताई जा रही है। फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: इशान किशन का तूफान: 7 छक्के, 20 गेंद पर जड़ दिया पचासा; फिर क्यों कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट?

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन की छुट्टी; वार्म अप मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया साफ, इशान-अभिषेक नए ओपनर