इंडिया ए की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में पहले खेलते हुए यूएसए के खिलाफ 3 विकेट पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिए एन जगदीशन ने बेहतरीन शतक जड़ा और 55 गेंद पर 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। कप्तान आयुष बदोनी ने भी तूफानी बैटिंग की और 21 गेंद पर पचासा जड़ा। तिलक वर्मा की भी चोट के बाद इस मैच में वापसी हुई।
IND A vs USA Warm-Up Match LIVE Cricket Score: Watch Here
आयुष बदोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की उन्होंने नाबाद रहते 26 गेंद पर 60 रन की नाबाद पारी खेली। बदोनी ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं जगदीशन ने 104 रन की पारी में 11 चौके और पांच छक्के जड़े।
ओपनिंग करने उतरे प्रियांश आर्या ने भी शुरुआत अच्छी की और 13 गेंद पर 28 रन बनाए। तीन विकेट के बाद उतरे रियान पराग ने 2 गेंद खेलीं और 2 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएसए के लिए जसदीप सिंह, शुभम रंजने और अली खान को 1-1 विकेट मिला।
तिलक वर्मा लाए टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
तिलक वर्मा ने वापसी करते हुए 24 गेंद पर 38 रन ठोके। उन्होंने इस पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वह आउट होने से पहले शानदार लय में दिखे। वहीं फिटनेस के लिहाज से भी वह पूरी तरह फिट नजर आए। यानी अब यह भी साफ हो चुका है कि तिलक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में मौजूद रहने वाले हैं।
‘ICC पाकिस्तान को नहीं दे सकता सजा…,’ टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर पूर्व PCB चीफ का बेतुका बयान
अब 4 फरवरी को वह भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में दिखेंगे। वह 3 फरवरी को भारतीय टीम के साथ भी जुड़ जाएंगे। उनका पूरी तरह फिट होना टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब तिलक टीम इंडिया के लिए विश्व कप में नंबर 3 की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।
