राजस्थान से गुजरात घरेलू टीम में बदलने के एक दिन बाद ही तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को चोट के कारण श्रीलंका में इंडिया ए टीम से बुलावा आया है। 23 साल का यह तेज गेंदबाज चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह लेगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक ने अपनी रफ्तार से प्रभावित किया। वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कर रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया अशोक शर्मा मंगलवार सुबह कोलंबो के लिए फ्लाइट लेंगे और फिर दांबुला में टीम से जुड़ेंगे, जहां इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-सीरीज खेली जा रही है। तिलक वर्मा की अगुआई में इंडिया ए को सोमवार को मेजबान टीम से करीबी हार मिली और अब 17 जून को उनका सामना अफगानिस्तान ए से होगा, जिसमें उन्हें जीतना जरूरी है।

अशोक शर्मा ने पेस से सबका ध्यान खींचा था

अशोक शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अपनी जबरदस्त पेस से सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने इतने ही मैचों में छह विकेट लिए और गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट को वह काफी पसंद आए, जिन्होंने उन्हें ऑक्शन में 90 लाख रुपये में साइन किया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से चर्चा में आए अशोक

अशोक शर्मा की 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने और उसी एक्शन से 115 किलोमीटर की धीमी गेंद करने की काबिलियत से को गुजरात टाइटंस के कैप्तान शुभमन गिल प्रभावित हुए थे। यह युवा स्पीडस्टर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से चर्चा में आया। उसने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बना।

अशोक शर्मा को पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट 2022 में मिला

अशोक शर्मा को अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट 2022 में मिला जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में जोड़ा। बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ नेट बॉलर के तौर पर एक सीजन बिताया। 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन बिना कोई मैच खेले फिर से रिलीज कर दिया।

इंडिया ए को श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में हराया

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। श्रीलंका ए 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए जीत गई। पूरी खबर पढ़ें