वैभव सूर्यवंशी के फॉर्म पर आईपीएल 2026 के बाद श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज में काफी सवाल उठ रहे थे। पहले चार मैचों की चार पारियों में सिर्फ 117 रन ही इस धाकड़ खिलाड़ी के बल्ले से निकले थे, लेकिन फाइनल मैच में 29 गेंद पर 94 रन ठोकते हुए वैभव ने एक इतिहास रचा और एक इतिहास रचने से वह चूक भी गए। वैभव ने सबसे तेज लिस्ट ए अर्धशतक का तो रिकॉर्ड बना लिया लेकिन सबसे तेज लिस्ट ए शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से वह चूक गए।

लिस्ट ए क्रिकेट में ओवरऑल पूरी दुनियाभर में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलू लिस्ट ए मैच में 29 गेंद पर शतक ठोका था। जबकि दुनियाभर के टॉप 10 में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शुमार है। वहीं सबसे तेज लिस्ट ए शतक लगाने वाले भारतीयों की टॉप 5 की लिस्ट में भी वैभव हैं। यानी वैभव सूर्यवंशी के पास इस पारी में अपना रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका था। मगर वह 29 गेंद पर 94 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ये हैं लिस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 भारतीय

  • 32 गेंद : सकीबुल गनी (128), बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
  • 33 गेंद : इशान किशन (125), झारखंड बनाम कर्नाटक
  • 35 गेंद : अनमोलप्रीत सिंह (115*), पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश
  • 36 गेंद : वैभव सूर्यवंशी (190), बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
  • 40 गेंद : यूसुफ पठान (108), बड़ौदा बनाम महाराष्ट्र

लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज

गेंदेंखिलाड़ी (कुल रन)मैचस्थानसीजन/वर्ष
29जैक फ्रेजर मैकगर्क (125)दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानियाएडिलेड2023-24
31एबी डी विलियर्स (149)दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीजजोहानिसबर्ग2014-15
32सकीबुल गनी (128)बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेशरांची2025-26
33इशान किशन (125)झारखंड बनाम कर्नाटकअहमदाबाद2025-26
35अनमोलप्रीत सिंह (115*)पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेशअहमदाबाद2024-25
36कोरी एंडरसन (131*)न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीजक्वीनस्टाउन2014
36जीडी रोज (110)समरसेट बनाम डेवोनटॉर्के1990
36वैभव सूर्यवंशी (190)बिहार बनाम अरुणाचलरांची2025-26
37शाहिद अफरीदी (102)पाकिस्तान बनाम श्रीलंकानैरोबी1996
38रोवमैन पॉवेल (106)जमैका बनाम लीवार्ड आइलैंड्ससेंट किट्स2019-20

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, सरफराज खान भी लिस्ट में शामिल; ये हैं लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंद पर पचासा ठोका और 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और 15 साल की उम्र में 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर