श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज में सोमवार (16 जून) को वैभव सूर्यवंशी गलत वजहों से चर्चा में रहे। सुपर के बाद उन्हें श्रीलंकाई खिलाड़ियों से उलझते देखा गया। हालांकि, अब वैभव के आगबबूला होने का कारण सामने आ गया है। श्रीलंकाई ऑलराउंडर विशेन हलम्बेज ने कुछ ऐसा कहा कि वैभव को गुस्सा आ गया और उनकी धक्कामुक्की हो गई। यह भी जानकारी सामने आई है कि हलम्बेज पूरी सीरीज में वैभव को कुछ न कुछ बोलते रहे हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार विशेन हलम्बेज ने कहा, ‘ घर जाओ, ये आईपीएल नहीं है।’ इसे सुनकर वैभव सूर्यवंशी को गुस्सा आ गया। यह बात सामने आई है कि हलम्बेज पहले मैच से ही वैभव सूर्यवंशी को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे भारत ने 9 जून को जीता था। हलम्बेज ने उस मैच के दौरान भारतीय ओपनर बल्लेबाज को बार-बार स्लेजिंग की और सोमवार को मौच में भी ऐसा करना जारी रखा, जब भारत बल्लेबाजी कर रहा था।
‘घर जाओ, यह आईपीएल नहीं है’
जब वैभव सूर्यवंशी विवादित सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने गाली-गलौज जारी रखी। दूसरी बातों के अलावा यह जानकारी सामने आई कि हलम्बेज ने भारतीय बैटर से कहा, ‘घर जाओ, यह आईपीएल नहीं है।’ सुपर ओवर खत्म होने के बाद हलम्बेज ने कथित तौर पर वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़े और दूसरे भारतीय ओपनर सूर्यांश शेडगे की ओर भी बढ़े। उस समय वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया। इसके बाद निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव करके स्थिति को संभाला।
वैभव से मिले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुपर ओवर के बाद हुई घटना पर जताया खेद
इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच में सुपर ओवर के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के बीच भिड़ंत हो गई। वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का भी मार दिया। यह घटना काफी चर्चा में है। पूरी खबर पढ़ें।
