दाम्बुला में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान सोमवार (15 जून) को इंडिया ए और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। सुपर ओवर में मेजबानों की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों में झड़प हुई। वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया था। ऐसा लगता है कि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अनुशासन तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने वैभव सूर्यवंशी के साथ लड़ाई में शामिल खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है। इनमें विशेन हलंबगे भी शामिल हैं, जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी को स्लेज किया था। दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगा है, जिन्होंने वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बीच-बचाव किया था।

डिकवेला पर जुर्माना किसी अन्य कारण से लगा

डिकवेला पर जुर्माना किसी अन्य कारण से लगा है। कारण भी अभी सामने नहीं आया है। यह साफ नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी पर भी कार्रवाई हुई है या नहीं। पता चला है कि इस बारे में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई और जयप्रगाश ने मैदानी अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की। पता चला है कि कार्रवाई श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से की गई है, क्योंकि इस मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का कोई भूमिका नहीं है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर क्यों आगबबूला हुए थे वैभव

श्रीलंकाई ऑलराउंडर विशेन हलम्बेज ने कुछ ऐसा कहा कि वैभव को गुस्सा आ गया और उनकी धक्कामुक्की हो गई। यह भी जानकारी सामने आई है कि हलम्बेज पूरी सीरीज में वैभव को कुछ न कुछ बोलते रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

वैभव से मिले श्रीलंका क्रिकेटरों ने सुपर ओवर के बाद की घटना पर जताया खेद

सुपर ओवर के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के बीच भिड़ंत हो गई। वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का भी मार दिया। यह घटना काफी चर्चा में है। पूरी खबर पढ़ें