श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज में सोमवार (15 जून) को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जो क्रिकेट के मैदान पर कोई नहीं देखना चाहता। दांबुला में मैच के दौरान के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसे श्रीलंका ए ने अपने नाम किया।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सुपर ओवर के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के बीच भिड़ंत हो गई। वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का भी मार दिया। यह घटना काफी चर्चा में है। इस बीच खबर है कि वैभव सूर्यवंशी से श्रीलंका के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी मिले। उन्होंने सुपर ओवर के बाद हुई घटना पर खेद जताया। ये खिलाड़ी वैभव को आईपीएल के कारण जानते हैं। ये खिलाड़ी श्रीलंका ए के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।

घटना से श्रीलंकाई टीम के कई लोग नाखुश

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि श्रीलंका ए टीम के कुछ सदस्यों का मानना ​​था कि श्रीलंकाई टीम को भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगी गई है या नहीं यह साफ नहीं है, लेकिन यह साफ है कि सोमवार शाम को दांबुला में मैच के बाद हुई घटना से श्रीलंकाई टीम के कई लोग नाखुश थे। सोमवार शाम को मैच के बाद श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में इस झगड़े और भारतीयों से माफी मांगने पर चर्चा हुई।

लगातार दूसरी हार से दिक्कत में इंडिया ए, ये है फाइनल में पहुंचने का गणित

इंडिया ने 3 मैच खेले हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल वह 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका ए के 3 मैच में 4 अंक हैं। वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसका फाइनल खेलना लगभग तय है। इंडिया ए के 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक हैं। अफगानिस्तान ए के 2 मैच में 2 अंक हैं। बेहतर रनरेट इंडिया ए का है। पूरी खबर पढ़ें