IND A vs SL A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 366 रन के स्कोर पर आउट हो गए। श्रीलंका के लिए कप्तान सहान अराच्चिगे शतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन इसके अलावा टीम का अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाया। भारत की तरफ से पहली पारी में सारांश जैन और गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए।
इस मैच में इंडिया ए टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद श्रीलंका ए ने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के सामने इस टीम के विकेट निरंतर गिरते रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के किसी बैटर को टिकने का मौका नहीं दिया, लेकिन कप्तान ने संघर्षपूर्ण पारी खेली और शतक लगाने में सफल रहे। कप्तान सहान का पारी के दम पर ही इस टीम का स्कोर 360 के पार पहुंच पाया।
सारांश जैन और गुरनूर की शादनार गेंदबाजी
इंडिया ए के लिए पहली पारी में गुरनूर बरार और सारांश जैन की गेंदबाजी काफी शनदार रही। गुरनूर ने पहली पारी में 22 ओवर में 77 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि उनका इकानॉमी 3.50 का रहा। सारांश जैन की बात करें तो उन्होंने 30 ओवर में 92 रन देकर 4 विकेट झटके और उनका इकानॉमी रेट 3.10 का रहा। यश ठाकुर की भी गेंदबाजी अच्छी रही और उन्होंने भी 2 विकेट झटके। यश ने 20 ओवर में 46 रन दिए। पहली पारी में आकिब नबी दार, जीशान अंसारी और शेख रशीद को कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि शेख ने सिर्फ एक ही ओवर गेंदबाजी की और 10 रन दिए।
कप्तान सहान अराच्चिगे ने खेली शतकीय पारी
श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान सहान अराच्चिगे ने कप्तान पारी खेलते हुए 207 गेंदों पर 127 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 13 चौके भी लगाए। सहान के अलावा पहली पारी में श्रीलंका के लिए नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे बड़ी 44 रन की पारी खेली। अंजला भंडारे ने भी टीम के लिए अहम 42 रन का योगदान दिया जबकि ओपनर पवनथा वीरासिंघे ने 39 रन तो वहीं सोहन डी लिवेरा ने 28 रन की पारी खेली। कप्तान सहान और अंजला भंडारे ने पहली पारी में 5वें विकेट के लिए 200 गेंदों पर 99 रन की साझेदारी की जो इस पारी की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही।
वनडे में भारत का पहला शतक: कपिल देव ने 9 साल बाद खत्म किया था सूखा, 52 साल में 45 भारतीय लगा चुके हैं 333 सेंचुरी
भारत ने पहला वनडे मैच साल 1974 में खेला था और इसके 9 साल के बाद यानी साल 1983 में भारत की तरफ से पहला शतक इस प्रारूप में लगाने का कमाल कपिल देव ने किया था। भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 333 शतक लगाए जा चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
