इंडिया ए के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन का जबरा फॉर्म जारी है और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने श्रीलंका की धरती पर भी धूम मचा दी। साई ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया और टीम को बेहद मजबूत शुरुआत देने का काम किया। टी20 प्रारूप से सीधे लिस्ट ए में खेलने के बाद साई ने जिस तरह के बैटिंग की उससे साफ होता है कि वो कितने मैच्योर हैं और खेल को कितना समझते हैं।
गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला
श्रीलंका के खिलाफ साई ने पहली पारी में अपना अर्धशतक पहले 69 गेंदों पर पूरा किया और इसके बाद उन्होंने अपना शतक इस मैच में 130 गेंदों पर लगाया। इस दौरान साई के बल्ले से 14चौके निकले साथ ही खबर लिखे जाने तक वो पहली पारी में अपना शतक (100 रन) पूरा करके क्रीज पर टिके हुए थे। ये साई सुदर्शन के लिस्ट ए क्रिकेट करियर का 7वां शतक भी रहा। साई ने अपना 7वां शतक 31वें मैच में पूरा किया। वहीं इस मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए देवदत्त पडीक्कल का बल्ला नहीं चला और वो 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।
साई सुदर्शन का लिस्ट ए करियर
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच से पहले तक अगर साई सुदर्शन के लिस्ट ए क्रिकेट करियर की बात करें तो वो काफी शानदार रहा है। उन्होंने 30 मैचों की 29 पारियों में 6 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1495 रन बनाए हैं। साई ने लिस्ट ए क्रिकेट में इन मैचों में 59.80 की औसत से रन बनाए हैं जो शानदार रहा। लिस्ट ए क्रिकेट में साई का बेस्ट स्कोर 154 रन रहा है और इन मैचों में उन्होंने 1561 गेंदों का सामना किया है। साई ने अब तक लिस्ट ए क्रिकेट में 167 चौके और 17 छक्के भी लगाए हैं।
अभिषेक 5वें स्थान पर, इशान नंबर 1; 2026 में T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय
साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इशान किशन फिलहाल अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों से आगे चल रहे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
