IND A vs SL A: इंडिया ए ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ए पर दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली और बड़ी बढ़त बनाने में भी कामयाब रही। इंडिया ए ने इस मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 8 विकेट पर 541 रन बना लिए हैं और इस टीम की बढ़त 155 रन की हो गई है। क्रीज पर अभी सारांश जैन 68 रन जबकि यश ठाकुर 2 रन बनाकर मौजूद हैं।

साई का शतक, ध्रुव, देवदत्त, सारांश ने लगाए अर्धशतक

इंडिया ए के लिए पहली पारी में टीम के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेलते हुए 22 चौकों की मदद से 168 रन बनाए और टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। पहली पारी में देवदत्त पडीक्कल का बल्ला भी चला, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए साथ ही उन्होंने 11 चौकों की मदद से 94 रन की पारी खेली। कप्तान ध्रुव जुरेल का भी बल्ला पहली पारी में चला और उन्होंने 6 चौकों की मदद से 53 रन की अहम पारी खेली।

इंडिया के लिए पहली पारी में शेख रशीद ने भी 45 रन की अहम पारी खेली जबकि आकिब नबी दार ने 30 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए और फिर तीसरे दिन वो मैदान पर बैटिंग के लिए नहीं उतरे। जीशान अंसारी पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए जबकि गुरनूर बरार एक रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में भारत के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 180 रन की अहम साझेदारी की। आपको बता दें कि इससे पहले श्रीलंका ए टीम ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे।

बुमराह नंबर 1, लारा समेत 3 बैटर दूसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

खबर अपडेट की जा रही है