IND A vs SL A 2nd Test Match: इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन अहम बदलाव किए। दोनों देशों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से शुरू हो गया। इस मैच में इंडिया ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीता और फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए 3 बदलाव
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने वाले ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडे को इस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया जबकि ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी दूसरे टेस्ट की अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई। दूसरे मैच में ओपनर के रूप में आयुष की जगह अमन मोखाड़े को शामिल किया गया जबकि गुरनूर बरार और जीशान अंसारी बतौर गेंदबाज प्लेइंग 11 का हिस्सा बने।
भारत ने इन तीन बदलाव के अलावा अन्य 8 उन खिलाड़ियों को दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जो पहले मैच में भी खेले थे। टीम के ओपनर साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े हैं जबकि मध्यक्रम में बतौर बल्लेबाज टीम में देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान ध्रुव जुरेल, शेख रशीद शामिल हैं। ऑलराउंडर के रूप में दूसरे मैच में साराश जैन को ही शामिल किया गया है जबकि टीम में गेंदबाजी के रूप में जीशान अंसारी, आकिब नबी, यश ठाकुर और गुरनूर बराड़ मौजूद हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। इस मैच में इंडिया ए की टीम मजबूत स्थिति में थी और खेल के आखिरी दिन ध्रुव जुरेल की टीम जीतने की स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन भारत द्वारा दिए गए जीत के लक्ष्य के बाद ऐसी बारिश हुई की मैच को बिना किसी नतीजे से समाप्त करना पड़ा। भारत इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच नहीं जीत पाया, लेकिन इस टीम के पास दूसरे मैच को जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम करने का शानदार मौका है।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, अमन मोखाड़े, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), शेख रशीद, सारांश जैन, जीशान अंसारी, आकिब नबी दार, यश ठाकुर, गुरनूर बराड़।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ए की प्लेइंग 11
पावंथा वीरसिंघे, सोहन डी लिवेरा, नुवानीदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (सी), अंजला बंडारा (डब्ल्यू), चमिका गुनासेकरा, दिलम सुदीरा, केशरा नुवांथा, दुलज समुदिथा, असंका मनोज।
अभिषेक को पीछे छोड़ इशान बने नंबर 1 बैटर; आईसीसी की T20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय
आईसीसी की ताजा पुरुष टी20आई बैटिंग रैंकिंग में इशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और दुनिया के नंबर 1 बैटर बन गए। ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
