साई सुदर्शन भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इंडिया ए के लिए वो श्रीलंका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर खेलते हुए नजर आए। कमाल की बात ये रही कि ओपनर के रूप में वो श्रीलंका ए के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में खासे सफल रहे और लगातार दो शतक लगाने का कमाल किया। साई ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया था और अब उन्होंने इस टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शतक लगाने का कमाल किया।

साई सुदर्शन ने लगाया बैक-टू-बैक शतक

साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 के बाद इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और फिर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने खुद को साबित किया और श्रीलंका की मुश्किल पिच पर इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया। साई ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपना शतक 166 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान 13 चौके भी लगाए। साई ने अपनी बल्लेबाजी से इंडिया ए को मजबूत स्थिति में लाने का काम किया।

साई सुदर्शन ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया और ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 10वां शतक रहा। साई ने इससे पहले श्रीलंका ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया ए के लिए बेहतरीन बैटिंग की थी और 132 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वो 7 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए थे और फिर बैटिंग नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने अपने रन बनाने के क्रम को दूसरे मैच में भी जारी रखा और बैक-टू-बैक शतक लगाया।

साई सुदर्शन 104 रन बनाकर रहे नाबाद

इंडिया ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 247 रन बना लिए थे और अभी श्रीलंका से पहली पारी के आधार पर 119 रन पीछे है। श्रीलंका ने पहली पारी में इंडिया के खिलाफ 366 रन बनाए थे। साई सुदर्शन अभी क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने 104 रन बना लिए हैं जबकि देवदत्त पडीक्कल भी अपने शतक के करीब हैं और 94 रन बनाकर नाबाद हैं। साई और देवदत्त के बीच 301 गेंदों पर 181 रन की साझेदारी हो चुकी है।

वनडे में भारत का पहला शतक: कपिल देव ने 9 साल बाद खत्म किया था सूखा, 52 साल में 45 भारतीय लगा चुके हैं 333 सेंचुरी

भारत ने पहला वनडे मैच साल 1974 में खेला था और इसके 9 साल के बाद यानी साल 1983 में भारत की तरफ से पहला शतक इस प्रारूप में लगाने का कमाल कपिल देव ने किया था। भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 333 शतक लगाए जा चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)