श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया। इस मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। इस मैच में सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को मात दी। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम अंकतालिका में नंबर 1 पर ही काबिज है। जबकि इंडिया ए अंकतालिका में दूसरे स्थान पर ही है लेकिन उसका नेट रनरेट खराब हो गया। अफगानिस्तान ए नंबर 3 पर है।

वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो सदीरा समराविक्रमा ने लगातार दूसरा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। इस पारी के बाद वह लिस्ट में नंबर 2 पर आ गए। ऋतुराज गायकवाड़ 200 प्लस रन बनाकर लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वहीं तिलक वर्मा भी लिस्ट का हिस्सा हैं। वैभव सूर्यवंशी टॉप 10 में भी नहीं हैं। जबकि गेंदबाजों की लिस्ट में अरशद खान अकेले टॉप 5 में शामिल भारतीय गेंदबाज हैं। टॉप 4 के सभी गेंदबाजों के नाम 5-5 विकेट दर्ज हैं।

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद अंकतालिका

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1श्रीलंका ए32104+0.494
2इंडिया ए31202+0.032
3अफगानिस्तान ए11002-1.392

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदे खेलींस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकशून्यचौके (4s)छक्के (6s)
ऋतुराज गायकवाड़ (IND A)33020410168.0023686.44110123
सदीरा समराविक्रमा (SL A)3311999399.5023485.04020170
अविष्का फर्नान्डो (SL A)331175108 नाबाद87.50152115.13100263
तिलक वर्मा (IND A)3301496649.6620273.76020101
सूर्यांश शेडगे (IND A)3311387273.76107128.9701066

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचपारीगेंदेंओवरमेडनरनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ीऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
विजयकान्त वियशकान्त (SL-A)331442408653/2617.203.5828.8000
फरमानुल्लाह सफी
(AFG-A)
229115.1012553/8525.008.2418.2000
अब्दुल्ला अहमदजई (AFG-A)229015012755/6825.408.4618.0001
मोहम्मद शिराज (SL-A)3314624.2115953/3331.806.5329.2000
अरशद खान (IND-A)3310717.509842/2424.505.4926.7500

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश, सूर्यांश ने संभाली पारी, इंडिया ए ने बनाए 265 रन; श्रीलंका ए को बनाने होंगे 256 रन

इंडिया ए ने खराब शुरुआत और 143 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है। ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला जीतने के लिए श्रीलंकाई टीम को 256 रन ही बनाने होंगे। 10 रन की पेनल्टी इंडिया ए पर लगी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर