श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज अब समाप्त हो गई है। इंडिया ए ने फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब जीता। इस मुकाबले के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने 29 गेंद पर 94 रन की पारी खेली, लेकिन इस ट्राई सीरीज में वह टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों में नंबर 2 पर कप्तान तिलक वर्मा और नंबर 3 पर उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रहे।

वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में छठे स्थान पर रहे। उनके नाम पांच मैचों की पांच पारियों में 211 रन दर्ज हुए। वैभव को फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला लेकिन वह आईपीएल 2026 के बाद इस टूर्नामेंट में लीडिंग स्कोरर नहीं बन पाए। गेंदबाजों की बात करें तो टॉप 5 में अनुकूल रॉय और विप्रज निगम ने जगह बनाई है, लेकिन नंबर 1 पर इस लिस्ट में भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

IND A vs SL A फाइनल मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनउच्चतमऔसतगेंदे खेलींस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकशून्यचौकेछक्के
अविष्का फर्नांडो (SL-A)5*4128811072.00252114.28200394
तिलक वर्मा (IND-A)5*502756755.0036774.93040192
ऋतुराज गायकवाड़ (IND-A)5*5027410154.8031886.16110184
सदीरा समरविक्रमा (SL-A)5512659366.2529091.37030270
निरोशन डिकवेला (SL-A)5502246644.80168133.33010372

IND A vs SL A फाइनल मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ी मैच पारियां गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमीस्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
फरमानुल्लाह (AFG-A)4420534.10255103/6825.507.4620.5000
कुगेश मथुलन (SL-A)4415626.0119583/3824.377.5019.5000
अनुकूल रॉय (IND-A)5522838.0118572/4226.424.8632.5700
अब्दुल्ला अहमदजई (AFG-A)3315025.0118975/6827.007.5621.4201
विप्रज निगम (IND-A)5523439.0021073/6030.005.3833.4200

IND A vs SL A: वैभव-तिलक का बल्ले से कमाल, यश-विप्रज का गेंदबाजी में जलवा; इंडिया ए ने जीती वनडे ट्राई सीरीज

इंडिया ए ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए की टीम चैंपियन बनी। क्लिक करें और पढ़ें फाइनल मुकाबले में क्या-क्या हुआ