IND A vs SL A 2nd Test Match: इंडिया ए के मध्यक्रम के बैटर देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहली पारी में अपने हाथ दिखाए और साई सुदर्शन के अर्धशतक लगाने के बाद तुरंत अर्धशतक लगाकर टीम को अच्छी स्थिति में लाने का काम भी किया इस मैच में साई और देवदत्त के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हुई। भारत का पहला विकेट 66 रन के स्कोर पर गिर गया था और इसके बाद साई और देवदत्त ने बेहद जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए इंडिया की पारी को शानदार तरीके से संभाल लिया।

देवदत्त ने 67 गेंदो पर पूरा किया अर्धशतक

श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक सिर्फ 67 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके भी निकले। देवदत्त ने इस टेस्ट सीरीज का अपना दूसरा अर्धशतक भी लगाया। इससे पहले उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत के लिए 67 रन की पारी खेली थी। खबर लिखे जाने तक देवदत्त पहली पारी में 51 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि साई और देवदत्त के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 गेंदों पर 104 रन की साझेदारी भी हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक इंडिया ए ने पहली पारी में एक विकेट पर 170 रन बना लिए थे।

श्रीलंका ए ने बनाए 366 रन

श्रीलंका ए की बात करें तो इस टीम ने पहली पारी में इंडिया ए के खिलाफ कप्तान सहान अराच्चिगे की 127 रन की पारी के दम पर 366 रन बनाए थे। भारत के लिए पहली पारी में गुरनूर बरार और सारांश जैन की गेंदबाजी काफी शनदार रही। गुरनूर ने पहली पारी में 22 ओवर में 77 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि उनका इकानॉमी 3.50 का रहा। सारांश जैन की बात करें तो उन्होंने 30 ओवर में 92 रन देकर 4 विकेट झटके और उनका इकानॉमी रेट 3.10 का रहा। यश ठाकुर की भी गेंदबाजी अच्छी रही और उन्होंने भी 2 विकेट झटके।

वनडे में भारत का पहला शतक: कपिल देव ने 9 साल बाद खत्म किया था सूखा, 52 साल में 45 भारतीय लगा चुके हैं 333 सेंचुरी

भारत ने पहला वनडे मैच साल 1974 में खेला था और इसके 9 साल के बाद यानी साल 1983 में भारत की तरफ से पहला शतक इस प्रारूप में लगाने का कमाल कपिल देव ने किया था। भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 333 शतक लगाए जा चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)