IND A vs SL A 2nd Test Match Day 1: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की शुरुआत अच्छी रही और 86 रन पर दोनों श्रीलंकाई ओपनर्स पवेलियन लौट गए। यश ठाकुर और गुरनूर बराड़ ने इंडिया ए को पहले दो विकेट दिलवाए।

इसके बाद नुवानिंदु फर्नांडो ने 44 रन बनाए लेकिन सारांश जैन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। अंजाला बंडारा ने एक छोर संभाले रखा और कप्तान सहन अरचचिगे के साथ 99 रन की बेहतरीन साझेदारी की। एक बार फिर सारांश ने साझेदारी को तोड़ा और बंडारा को 42 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। दिन के अंत में श्रीलंका ए की टीम ने 5 विकेट पर 288 रन बनाए। दिन के अंत तक अरचचिगे 83 और गुनाशेकरा 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

आकिब नबी दार को नहीं मिली सफलता

पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले आकिब नबी दार पहले दिन के खेल में एक भी विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने 15 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 मेडन फेंके और 50 रन दिए। मगर उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया। पहले दिन के खेल में भारत के लिए 2-2 विकेट सारांश जैन और यश ठाकुर ने लिए। वहीं एक सफलता शानदार वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करके आए गुरनूर बराड़ को मिली।

सारांश जैन ने सबसे अधिक 24 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन के साथ 77 रन दिए और दो विकेट लिए। जबकि जीशान अंसारी 16 ओवर में 64 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। शेख रसीद ने एक ओवर डाला और उन्होंने 10 रन खर्च कर दिए। इससे पहले इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

3 बदलाव के साथ उतरी इंडिया ए

इंडिया ए की टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर आयुष पांडे समेत तीन खिलाड़ी पहले टेस्ट के बाद इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हर्ष दुबे और अंशुल कम्बोज को भी इस मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया। इन तीनों की जगह अमन मोखाडे बतौर ओपनर टीम में शामिल हुए। साथ ही गुरनूर बराड़ और जीशान अंसारी को टीम में जगह दी गई।

IND vs SL: भारतीय टीम करेगी श्रीलंका का दौरा, दो टेस्ट मैच की तारीखों का ऐलान; यह है शेड्यूल

भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। अगस्त में टीम इंडिया को दो टेस्ट मैच वहां खेलने हैं। यह दोनों टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 संस्करण का हिस्सा होंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर