इंडिया ए ने शनिवार (27 जून) को अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ए को 330 रनों पर आउट कर दिया और 122 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंडिया ए के लिए आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका ए पर कहर बनकर टूटे। श्रीलंका ए के लिए नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा और सहन अराचिगे ने अर्धशतक जड़े।

श्रीलंका ए ने आखिरी 5 विकेट 30 रनों के अंदर गंवा दिए। टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी। उसका छठा विकेट 300 रनों पर रविंदु फर्नांडो के तौर पर गिरा। इसके बाद कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। मेजबान टीम के लिए नुवानिदु फर्नांडो ने 84, एशेन बंडारा ने 70 और सहन अराचिगे ने 72 रनों की पारी खेली।

आकिब नबी ने झटके 4 विकेट

इंडिया ए के लिए आकिब नबी ने 19.4 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 2-2 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज और सारांश जैन को 1-1 विकेट मिला। आकिब नबी ने अंजला बंडारा, रविंदु फर्नांडो , चमिका गुनासेकरा और दुलज समुदिता का विकेट झटका। इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी में 6 विकेट पर 452 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

श्रीलंका ए की पारी

श्रीलंका ए की बल्लेबाजी की बात करें तो पवनथा वीरसिंघे ने 11, निरोशन डिकवेला ने 10, अंजला बंडारा ने 15, रविंदु फर्नांडो ने 22, कविंदु पथिरत्ने ने 3 और चमिका गुनाशेकरा ने 15 रन बनाए। दुलाज समुदिता बगैर खाता खोले आउट हए गए। दिलुम सुदीरा 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंडिया ए-श्रीलंका ए तीसरे दिन की रिपोर्ट

इंडिया ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पहली पारी छह विकेट पर 452 रन बनाकर समाप्त घोषित की। श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 113 रन बनाए थे। वह अभी भारतीय टीम से 339 रन पीछे है। पूरी खबर पढ़ें