भारतीय सीनियर टीम एक तरफ न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। वहीं उसी बीच 24 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेगी। हाल ही में टी20 टीम की घोषणा के दौरान इंडिया ए का भी स्क्वाड जारी हुआ था। ऋषभ पंत अब इस स्क्वाड से पहले दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने सोमवार (12 अक्टूबर 2026) को प्रेस रिलीज जारी करते हुए पंत के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए की टीम से बाहर होने की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि ईरानी कप 2026 में शेष भारत की कप्तानी करने वाले पंत को बाएं हिस्से में साइड स्ट्रेन हुआ था। इसी कारण वह अब इस दौरे के पहले दो मैचों से बाहर हुए। अब तीसरे मुकाबले में वह उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला बाद में होगा।
21 साल के कुशाग्र का हुआ चयन
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में एक शतक समेत 187 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पंत की जगह चुना गया है। उन्होंने इससे पहले दलीप ट्रॉफी में भी शतक लगाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब 21 साल के इस खिलाड़ी की परीक्षा होगी, न्यूजीलैंड की उछाल भरी कठिन परिस्थितियों में।
कुमार कुशाग्र के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 38 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 61 पारियों में उनके नाम 2507 रन दर्ज हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 42.49 का है और 207 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। वहीं इस दौरान विकेटकीपिंग में उन्होंने 66 कैच पकड़े और 15 स्टंपिंग की हैं।
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी दार, आकाशदीप, अंशुल कम्बोज, मानव सुतार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार।
इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| क्रमांक | दिन | तारीख | दिन (समाप्ति) | तारीख (समाप्ति) | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | शनिवार | 24 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | 27 अक्टूबर 2026 | पहला मल्टी-डे मैच | लिंकन |
| 2 | शनिवार | 31 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | 3 नवंबर 2026 | दूसरा मल्टी-डे मैच | क्राइस्टचर्च |
| 3 | शनिवार | 7 नवंबर 2026 | मंगलवार | 10 नवंबर 2026 | तीसरा मल्टी-डे मैच | लिंकन |
IND vs WI: ICC ने 2 खिलाड़ियों को लगाई फटकार, भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 से जुड़ा था पूरा मामला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में दो बड़े मामले सामने आए। आईसीसी ने इन दोनों मामलों से जुड़े दो खिलाड़ियों को फटकार लगाई और डिमेरिट अंक भी दिए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
