भारतीय टीम 22 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड दौरे पर एक तरफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए का स्क्वाड चुना गया है। यह टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेगी। इस टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। वहीं भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी इस टीम का हिस्सा हैं।

ऋषभ पंत का चयन इस टीम में हुआ तो है लेकिन उनके खेलने पर संशय है। उनका चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर हुआ है। उन्हें ईरानी कप 2026 में चोटिल होते देखा गया था। यह सभी चार दिवसीय मुकाबले होंगे।

वहीं इस टीम में आकाशदीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी के भी नाम शामिल हैं। भारत की हाल ही में श्रीलंका दौरे पर खेलने वाली टीम से इसमें यशस्वी-राहुल, जुरेल और पंत के अलावा देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन भी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (सब्जेक्ट टू फिटनेस), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी दार, आकाशदीप, अंशुल कम्बोज, मानव सुतार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार।

मुकेश कुमार ने हाल ही में ईरानी कप 2026 में 8 विकेट झटके थे। वहीं आकाश दीप ने पीठ की इंजरी के बाद सात महीने तक रिहैब के बाद वापसी की। वहीं आकिब नबी दार भी इस टीम का हिस्सा हैं। अंशुल कम्बोज को भी चुना गया। तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी इल टीम में शामिल हैं।

इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकदिनतारीखदिन (समाप्ति)तारीख (समाप्ति)मैचस्थान
1शनिवार24 अक्टूबर 2026मंगलवार27 अक्टूबर 2026पहला मल्टी-डे मैचलिंकन
2शनिवार31 अक्टूबर 2026मंगलवार3 नवंबर 2026दूसरा मल्टी-डे मैचक्राइस्टचर्च
3शनिवार7 नवंबर 2026मंगलवार10 नवंबर 2026तीसरा मल्टी-डे मैचलिंकन

भुवनेश्वर कुमार की वापसी, बुमराह बाहर, वैभव, संजू, अभिषेक टीम में; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड

भारत का आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में सबसे बड़ी बात है कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। भुवी ने नवंबर 2022 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेला था और यही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर