इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मंगलवार (3 नवंबर) को चौथे दिन ड्रॉ समाप्त हुआ। इंडिया ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 282 रन बनाए। उसके पास 204 रनों की बढ़त थी। चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने यश राठौड़ के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी और सिर्फ 242 गेंद पर 247 रन जोड़े।

क्राइस्टचर्च में चौथे दिन का पहला सत्र बारिश से धुल गया। करीब 90 मिनट के खेल बर्बाद हुआ। इसके बाद इंडिया ए ने 42 ओवर में 250 रन बनाए। इंडिया ए ने दूसरे सत्र में 40 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन बनाए। चायकाल के बाद सिर्फ 10 गेंद का खेल हुआ और यश राठौड़ का शतक पूरा होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाते हुए आगे न खेलने का फैसला ले लिया।

यश राठौड़ ने किया प्रभावित

यशस्वी जायसवाल ने 162 गेंद पर 5 चौके और 15 चौके की मदद से 155 रन बनाए और फॉर्म में वापसी की। उनके अलावा यश राठौड़ ने 122 गेंद पर 9 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। राठौड़ ने इस सीरीज में काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 44 और 66 रनों की पारी खेली थी। दूसरे मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। फिर शतक जड़ा।

देवदत्त पडिक्कल नहीं खोल पाए खाता

इंडिया ए की दूसरी पारी में 2 विकेट साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के तौर पर गिरे। साई 34 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल सके। पहले मैच की दूसरी पारी में दोहरा शतक से चूकने वाले पडिक्कल ने दूसरे मैच की पहली पारी में 140 गेंद पर 80 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा। दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 41 रन बनाए।

फॉर्म में लौटे यशस्वी जायसवाल

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के चौथे दिन इंडिया ए के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंद पर शतक जड़ा। इससे पहले जायसवाल ने 3 पारियों में 17, 5 और 0 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें।