न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन शनिवार(31 अक्टूबर)को इंडिया ए की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। इंडिया ए के लिए पहला सत्र काफी अच्छा रहा। उसने 26 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में उसने 4 विकेट खो दिए। इससे उसका स्कोर 5 विकेट पर 137 रन हो गया।

इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी बल्लेबाजी की। वह शतक से चूक गए, लेकिन यशस्वी जायसवाल के बगैर खाता खोले आउट होने के बाद साई सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। साई अच्छी शुरुआत को फिर बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वह 41 रन बनाकर आउट हुए।

स्मरण रविचंद्रन भी फेल

इसके बाद पडिक्कल का साथ देने यश राठौड़ आए। दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। यश 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ध्रुव जरल क्रीज पर आए। तभी पडिक्कल 140 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। स्मरण रविचंद्रन क्रीज पर आए। वह गोल्डन डक हुए। इस तरह इंडिया ए का स्कोर 137/5 हो गया। न्यूजीलैंड ए के लिए फ्रेजर शेट ने 3 विकेट लिए, ब्रेट रान्डेल और जारोड मैके को 1-1 विकेट मिले।

इंडिया ए ने प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए

बता दें कि न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया ए ने प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए। केएल राहुल की जगह स्मरण रविचंद्रन को मौका मिला। मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुतार को अंशुल कम्बोज, आकिब नबी और मुकेश चौधरी की जगह मौका मिला।

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुतार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड ए की प्लेइंग इलेवन

रीस मारियू (कप्तान), कर्टिस हीफी, टिम रॉबिन्सन, मैथ्यू बॉयल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्रेट रान्डेल, फ्रेजर शेट, जायडन लेनोक्स, जारोड मैके।