इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी सत्र में सोमवार (2 नवंबर) को न्यूजीलैंड ए टीम पहली पारी में 132.5 ओवर में 424 रनों पर आउट हो गई। उसे 74 रनों की बढ़त हासिल हुई। मैथ्यू बॉयल ने शतक जड़ा और डीन फॉक्सक्राफ्ट शतक से चूक गए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो आखिरी तीन बल्लेबाज फ्रेजर शीट ने 51 गेंद पर 40, जायडन लेनॉक्स ने 97 गेंद पर नाबाद 32 और जैरोड मैके ने 75 गेंद पर 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड का 7वां विकेट 291 पर गिरा था। इसके बाद वह 424 रनों तक पहुंचा। यानी आखिरी तीन विकेटों ने 133 रन जोड़े।

बॉयल और फॉक्सक्राफ्ट के बीच 208 रनों की साझेदारी

बॉयल और फॉक्सक्राफ्ट के बीच चौथे विकेट लिए 208 रनों की साझेदारी हुई। बॉयल ने 152 गेंद पर 110 रन बनाए। फॉक्सक्राफ्ट ने 226 गेंद पर 93 रन बनाए। इनके अलावा क्रिस्टियन क्लार्क ने 41 और विकेटकीपर मिचेल हे ने 31 रन बनाए। ब्रेट रेंडल 5 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीस मारियू 4, कर्टिस हीफी 4 और टिम रॉबिन्सन 3 रन दूसरे दिन ही आउट हो गए थे।

इंडिया ए की गेंदबाजी

इंडिया ए की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने 35 ओवर में 118 रन देकर 4 विकेट लिए। मुकेश कुमार ने 29 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 29.5 ओव में 81 रन देकर 1 विकेट लिए। आकाशदीप को 23 ओवर में 59 रन देने के बाद भी कोई विकेट नहीं मिला। मानव सुतार ने 16 ओवर में 56 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया।

भारत के खिलाफ वनडे से पहले न्यूजीलैंड को झटका

टिम सीफर्ट को अब भारत के लिए पूरी वनडे सीरीज के लिए शामिल कर लिया गया है। हेनरी निकोल्स को पहले तीन वनडे मैचों के लिए और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आखिरी दो मैचों के लिए टीम में लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें।