इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में न्यूजीलैंड ए खराब शुरुआत से उबरकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। क्राइस्टचर्च में दूसरे दिन रविवार (1 नवंबर) को न्यूजीलैंड ए के 13 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फ्रॉक्सक्राफ्ट के बीच 205 रनों की साझेदारी के बदौलत वह 3 विकेट पर 218 रन तक पहुंच गया। बॉयल ने शतक जड़ा।

भारत के लिए मुकेश कुमार को दो और मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। इससे पहले भारतीय टीम ने ध्रुव जुरेल के शतक, देवदत्त पडिक्कल और आकाशदीप के अर्धशतक की मदद से 346 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की। इससे पांचवें ओवर में ही पहली सफलता मिल गई।

मुकेश कुमार ने 3 गेंद पर 2 विकेट लिए

कप्तान रीस मारियू 17 गेंद पर 4 रन बनाकर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे। आठवें ओवर में मुकेश कुमार ने 3 गेंद पर 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने कर्टिस हीफी को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। हीफी ने 21 गेंद पर 4 रन बनाए। दो गेंद बाद टिम रॉबिनसन एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 9 गेंद पर 3 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने 13 रन पर गंवाए 3 विकेट

न्यूजीलैंड का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 13 हो गया। इसके बाद 54 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिला। बॉयल और फ्रॉक्सक्राफ्ट ने 205 रनों की साझेदारी करते न्यूजीलैंड ए को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 62 ओवर में 3 विकेट पर 218 रनों तक पहुंचा दिया। बॉयल 148 गेंद पर 107 और फ्रॉक्सक्राफ्ट 180 गेंद पर 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के लिए मुकेश को 2 और सिराज को 1 सफलता मिली है। वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप और मानव सुतार खाली हाथ रहे।

इंडिया ए ने बनाए 346 रन

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में क्राइस्टचर्च में इंडिया ए ने पहली पारी में 102.4 ओवर में 346 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 171 गेंद पर 105 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रनों की पारी खेली। आकाशदीप ने 116 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।