न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में क्राइस्टचर्च में इंडिया ए मजबूत स्थिति में है। दूसरे दिन रविवार (1 नवंबर) को इंडिया ए टीम 102.4 ओवर में 346 रन पर आउट हो गई। कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा। इसके बाद आकाशदीप ने अर्धशतकीय पारी खेली और इंडिया ए को मजबूत स्कोर तक पहुंचा। इन दोनों के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 80 रनों की पारी खेली।

दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने तीसरी गेंद पर 2 रन से शतक पूरा किया, लेकिन 171 गेंद पर 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद आकाशदीप का साथ देने मोहम्मद सिराज आए। आकाशदीप तब 72 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 42 गेंद पर 37 रनों की साझेदारी हुई। इसमें से 36 रन आकाशदीप ने बनाए। मोहम्मद सिराज ने 12 गेंद पर कोई रन नहीं बनाए।

आकाशदीप ने 116 गेंद पर 68 रन बनाए

मोहम्मद सिराज 100वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। इंडिया ए का स्कोर 9 विकेट पर 334 रन हो गया। इसके बाद मुकेश कुमार क्रीज पर आए। वह 2 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाशदीप ने 116 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए।

फ्रेजर शीट ने 4 विकेट लिए

इंडिया ए अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो साई सुदर्शन 41, मानव सुतार 22 और यश राठौड़ ने 13 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 8 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और स्मरण रविचंद्रन खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड ए के लिए फ्रेजर शीट ने 4 विकेट लिए। ब्रेट रैंडेल-जैरोड मैके ने 2-2 विकेट लिए। क्रिस्टियन क्लार्क-जेडेन लेनॉक्स ने 1-1 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में 176 रन से हरा दिया और इस हार के बाद कंगारू टीम WTC 2025-27 की अंकतालिका में पहले से तीसरे नंबर पर आ गई। वहीं इस मैच के बाद भारतीय टीम इस स्थान पर बनी हुई है। इस जीत से साउथ अफ्रीका को फायदा हुआ, लेकिन कीवी टीम पहले नंबर पर आ गई। पूरी खबर पढ़ें।