न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार (31 अक्टूबर) को ध्रुव जुरेल ने कप्तानी पारी खेलकर इंडिया ए को संकट से उबार लिया। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में इंडिया ए ने 38.3 ओवर में 137 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जुरेल ने स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया। उन्होंने मानव सुतार और आकाशदीप के साथ बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने 88 ओवर में 7 विकेट पर 291 रन बना लिए। जुरेल अपने फर्स्ट क्लास करियर में आठवें शतक से मात्र 1 रन दूर हैं। उन्होंने 155 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 99 रन बनाए। आकाशदीप ने उनका साथ निभा रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल हुए डक
इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी इंडिया ए टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में चौथी गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले सत्र में कोई झटका नहीं लगने दिया।
इंडिया ए ने दूसरे सत्र में 4 विकेट गंवाए
इंडिया ए ने पहले सत्र में 26 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में साई सुदर्शन 41, देवदत्त पडिक्कल 80, यश राठौड़ 13 और स्मरण रविचंद्रन बगैर खाता खोले आउट हो गए। आखिरी सत्र की शुरुआत में पहली ही गेंद पर वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर आउट हो गए।
ध्रुव जुरेल ने मानव सुतार के साथ सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े
इसके बाद ध्रुव जुरेल को मानव सुतार 46 गेंद पर 22 रन से अच्छा साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। फिर आकाशदीप क्रीज पर आए और कप्तान जुरेल का अच्छा साथ दिया। वह 58 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जुरेल के साथ 112 गेंद पर 69 रन जोड़ चुके हैं।
पडिक्कल शतक से चूके, इंडिया ए के 5 विकेट गिरे
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन इंडिया ए ने 5 विकेट 137 रन पर गंवा दिए। पहले सत्र में उसने 26 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें।
