India A vs Australia A Match Playing 11: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के तीनों मुकाबले पुडुचेरी में होंगे। इससे पहले खेली गई दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। इंडिया ए देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी में पहला मैच 162 रन से जीता था। वहीं दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब बारी है वनडे सीरीज की और इंडिया ए की कमान संभालेंगे ऋतुराज गायकवाड़।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी इस सीरीज में भी पीटर हैंड्सकॉम्ब संभालेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में पीटर के अलावा टॉड मर्फी, मिच ओवन, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, सैम कोंस्टास, बेन ड्वारशुइश, रिले मेरेडिथ, नाथन मैकस्वीनी जैसे इंटरनेशनल अनुभव वाले खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं भारतीय टीम के पास ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

वहीं आईपीएल के स्टार खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और दो बार आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार भी शामिल हैं। इसके अलावा टीम के पास निशांत सिंधू, विप्रज निगम और सूर्यांश शेड्गे के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर्स भी हैं। वहीं चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा की प्रमुख नजरें होंगी, अरशद खान, गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर की पेस बैट्री पर। इस सीरीज के तीनों मैच पुडुचेरी में ही होंगे। दूसरा वनडे 9 अक्टूबर और तीसरा 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों तेज गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। आगामी 2027 वर्ल्ड कप के मद्देनजर सभी की नजरें अच्छे पेसर्स की खोज पर हैं। वहीं कई सीनियर पेसर इन दिनों लगातार इंजरी से जूझ रहे हैं। गुरजपनीत और अरशद दोनों बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जबकि यश ठाकुर दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। श्रीलंका में भारत ‘ए’ की त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान अरशद ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी।

वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जिससे उनकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। तीनों गेंदबाजों का लिस्ट-ए क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा है। गुरजपनीत ने नौ मैचों में 17 जबकि अरशद ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। अनुभव के मामले में हालांकि यश ठाकुर 57 मैचों में 90 विकेट के साथ काफी आगे हैं। खास बात यह है कि तीनों का ‘इकॉनमी रेट’ छह रन प्रति ओवर से कम है, जो वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों पर मौजूद क्षेत्ररक्षण संबंधी प्रतिबंधों को देखते हुए प्रभावशाली आंकड़ा है।

पहले वनडे के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम/अनुकूल रॉय, यश ठाकुर, अरशद खान, गुरजपनीत सिंह।

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत ‘ए’: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, बी. साई सुदर्शन, प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निशांत सिंधु, विपराज निगम, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, अरशद खान और अनुकूल रॉय।

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’: पीटर हैंड्सकॉम्ब (कप्तान), आरोन हार्डी, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लाचलान शॉ, रिले मेरेडिथ, बेन ड्वारशुइश, निखिल चौधरी, महली बेयरडमैन, मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, स्पेंसर जॉनसन, टॉड मर्फी और विल सदरलैंड।

IND U19 vs AUS U19: तन्मय का कहर, 32 रन देकर झटके 6 विकेट; ऑस्ट्रेलियाई टीम 174 रन पर ढेर

इंडिया अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के मौजूदा भारत दौरे पर एक बार फिर कंगारू टीम के ऊपर शिकंजा कसा है। तीन वनडे और पहला अनौपचारिक टेस्ट जीतने के बाद दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 174 रन पर सिमट गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर