श्रीलंका में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय श्रंखला के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में श्रीलंका ए को 8 रन से हराने के बाद यहां हार से अंकतालिका में भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। जबकि अफगानिस्तान की ए टीम अब पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच गई है। अगर टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 में भी नहीं हैं, वहीं गेंदबाजी में दो भारतीय टॉप 5 का हिस्सा हैं।

बल्लेबाजी में भारतीय उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का जलवा देखने को मिला है और वह नंबर 1 पर काबिज हैं। जबकि दूसरे नंबर पर हैं भारतीय कप्तान तिलक वर्मा जिन्होंने दोनों मैचों में फिफ्टी प्लस की पारी खेली है। प्रभसिमरन सिंह तीसरे पर हैं और चौथे पर एंट्री मिली है अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर को।

Also Read: अफगानिस्तान ए से हार के बाद भी क्या इंडिया ए फाइनल में कर पाएगी एंट्री? यह है ट्राई सीरीज का पूरा समीकरण

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बाद अंकतालिका

क्रमटीममैचजीत हारबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1अफगानिस्तान ए11002+0.155
2इंडिया ए21102+0.053
3श्रीलंका ए10000-0.160

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनउच्चतम स्कोरऔसतगेंदें खेलींस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
ऋतुराज गायकवाड़ (IND-A)2*2016710183.5019486.0811093
तिलक वर्मा (IND-A)2*201266663.0017074.1102071
प्रभसिमरन सिंह (IND-A)2*20868443.0080107.50010140
इमरान मीर (AFG-A)111757570107.1401062
सहन अराचचिगे (SL-A)110747474.0072102.7701062

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ी मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
अब्दुल्ला अहमदजई (AFG-A)11549.006855/6813.607.5510.8001
अरशद खान (IND-A)22599.506232/2420.666.3019.6600
अनुकूल रॉय (IND-A)229015.017332/4924.334.8630.0000
फरमानुल्लाह (AFG-A)116010.008533/8528.338.5020.0000
मोहम्मद शिराज (SL-A)11549.006722/6733.507.4427.0000

अफगानिस्तान ए ने इंडिया ए को हराया, 349 रन बनाकर भी हारी तिलक वर्मा की टीम

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच में बारिश ने बाधा डाली और 38 ओवर में अफगान टीम को 294 रन का लक्ष्य मिला था। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम को हार का सामना करना पड़ा। DLS से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। क्लिक करें और पढ़ें मैच में क्या-क्या हुआ